Govardhan Puja 2024: गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्री कृष्ण की विधिवत पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन कुछ ऐसे चमत्कारी उपाय होते हैं, जिन्हें करने से सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। तो आइए उन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Govardhan Puja 2024: सनातन धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है, क्योंकि यह लोकप्रिय पर्वों में से एक है। गोवर्धन पूजा का त्योहार दिवाली से ठिक एक दिन बाद मनाया जाता है। यह पर्व प्रत्येक साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन मनाया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल गोवर्धन पूजा का पर्व 2 नवंबर यानी शनिवार को मनाया जाएगा।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गोवर्धन पूजा के दिन महिलाएं घर से बाहर गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाती है। इसके साथ ही पूजा भी करती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा भी की जाती है। मान्यता है कि गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय करना बेहद ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन इन उपायों को करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। घर में खुशहाली आती है। तो आज इस खबर में उन चमत्कारी उपायों के बारे में विस्तार से जानेंगे।
गोवर्धन पूजा के दिन करें ये खास उपाय
पीपल की करें पूजा
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्री विष्णु को प्रसन्न करने के लिए पीपल के पेड़ के सामने 7 दीपक जलाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान श्री हरि विष्णु का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही सारी मनोकामनाएं भी पूरी हो जाती हैं।
श्रीकृष्ण को लगाएं भोग
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गोवर्धन पूजा वाले दिन भगवान श्री कृष्ण को अन्नकूट का भोग अर्पित करना चाहिए। मान्यता है कि अन्नकूट का भोग अर्पित करने से घर में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहती है। इसके साथ ही भगवान श्री कृष्ण की कृपा भी सदैव बनी रहती है। घर में धन-धान्य की कभी भी कमी नहीं होती है।
तुलसी की करें पूजा
सनातन धर्म में तुलसी के पौधा को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। मान्यता है कि गोवर्धन पूजा वाले दिन तुलसी में जल अर्पित कर घी का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसके साथ ही भक्तों पर हमेशा अपनी कृपा बनाए रखती हैं।
घर में लगाए श्री कृष्ण की तस्वीर
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गोवर्धन पूजा वाले दिन आप अपने घर में गोवर्धन पर्वत उठाएं हुए भगवान श्री कृष्ण का फोटो लगा सकते हैं। मान्यता है कि इस तरह से फोटो लगाने से नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिल जाती है।