UP IMD Alert : दिसंबर के महीने में जल्द ही मौसम अपना रौद्र रूप दिखाने की तैयारी में है। हाल ही में मौसम विभाग (Mausam ka haal) की ओर से ताजा अपडेट में ये जानकारी साझा की जा रही है कि यूपी में जल्द ही कड़ाके की सर्दी का कहर शुरू होने वाला है। अगर आप भी यूपी के रहने वाले है तो आइए नीचे खबर में विस्तार से जान लें IMD का पूरा अपडेट…
साल का आखिरी महीना चल रहा है। यानि कि सर्दी का कहर जल्द ही शुरू होने वाला है। दिसंबर महीने में सर्दी अपने चरम पर होती है। हालांकि अभी तक इतना ज्यादा कहर देखने को नही मिल रहा है। लेकिन भारत के मौसम विभाग के द्वारा हाल ही में मौसम (aaj ka mausam) को लेकर एक ताजा अपडेट जारी किया गया है। विभाग के इस अपडेट के मुताबिक जल्द ही सर्दी का कहर टूटने वाला है।
दिसंबर के महीने में कड़ाके की ठंड पड़ती है। अपडेट के अनुसार यूपी में भी अब कड़ाके के ठंड का सीजन आने वाला है। ताजा अपडेट में मौसम विभाग (Indian Meterological department) की ओर से इसको लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। विभाग का अनुमान है कि दिसंबर महीने के दूसरे सप्ताह यानी कि 10 तारीख के करीब से यूपी में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। जिसके कारण कड़ाके की ठंड का असर यहां देखने को मिलेगा।
साथ में ये भी संभावनाएं बताई गई है कि इस दौरान कई जिलों में न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान (IMD weather forecast) के अनुसार, मंगलवार (3 दिसम्बर) को यूपी के कई जिलों में सुबह या देर रात के समय कहीं कम तो कहीं ज्यादा कोहरा दिखाई दे सकता है। फिलहाल 4 दिसंबर को भी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद तापमान में थोड़ी गिरावट देखी जाएगी।
10 तारीख के बाद मौसम बदलेगा रूख
हाल ही में मौसम पर जानकारी साझा करते हुए बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि यूपी में 10 दिसंबर के बाद बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं में बदलाव होगा। जिससे यूपी में तापमान (temperature in UP) गिरेगा और पहले से ज्यादा ठंड भी बढ़ेगी। फिलहाल आने वाले 48 घंटों के बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट यूपी के कई में जिलों में दिखाई दे सकती (UP ka mausam) है। वहीं अधिकतम तापमान भी थोड़ा लुढ़क सकता है।
शहर | तापमान (अधिकतम/न्यूनतम) | AQI |
लखनऊ | 28/11.2 | 316 |
आगरा | 27.2/14.1 | 109 |
कानपुर | 26.8/10 | 167 |
मेरठ | 26.2/11.3 | 124 |
वाराणसी | 27.6/12 | 78 |
राज्य के इस जिले में सबसे कम तापमान दर्ज
तापमान की बात करें तो मौसम विभाग (Indian meterological department) के आंकड़ों के अनुसार कल यूपी के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आस पास रिकॉर्ड किया गया है। वहीं यूपी के अयोध्या में सबसे कम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो रविवार की तुलना में 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा ही है। इसके अलावा मेरठ, कानपुर और मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब रिकॉर्ड किया (today temperature) गया। साथ ही उरई में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। जबकि रविवार को यहां तापमान 29.6डिग्री सेल्सियस रहा।