Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. सोमवार को 24 कैरेट सोना 85,056 रुपये प्रति 10 ग्राम के मुकाबले बढ़कर 85,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं चांदी का रेट 93,480 रुपये से बढ़कर 94,398 रुपये प्रति किलो हो गया. मंगलवार को दोपहर 12 बजे नए रेट जारी होंगे. जिनके अपडेट आपको जल्द दिए जाएंगे.
ताजा सोने-चांदी के रेट (Gold & Silver Rates Today)
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट ibjarates.com के अनुसार सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव हुआ है. नीचे दिए गए हैं आज के ताजा भाव:
| सोने की शुद्धता | सुबह का रेट (रुपये/10 ग्राम) |
|---|---|
| सोना 999 | 85,320 |
| सोना 995 | 84,978 |
| सोना 916 | 78,153 |
| सोना 750 | 63,990 |
| सोना 585 | 49,912 |
| चांदी 999 | 94,398 (रुपये/किलो) |
शहरों में 22 कैरेट, 24 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम
भारत के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें अलग-अलग होती हैं. यहां देखें आज के दाम:
| शहर | 22 कैरेट (रुपये/10 ग्राम) | 24 कैरेट (रुपये/10 ग्राम) | 18 कैरेट (रुपये/10 ग्राम) |
|---|---|---|---|
| चेन्नई | 80,710 | 88,050 | 66,410 |
| मुंबई | 80,710 | 89,050 | 66,040 |
| दिल्ली | 80,860 | 88,200 | 66,160 |
| कोलकाता | 80,710 | 88,050 | 66,040 |
| अहमदाबाद | 80,760 | 88,100 | 66,080 |
| जयपुर | 80,860 | 88,200 | 66,160 |
| पटना | 80,760 | 88,100 | 66,080 |
| लखनऊ | 80,860 | 88,200 | 66,160 |
| गाजियाबाद | 80,860 | 88,200 | 66,160 |
| नोएडा | 80,860 | 88,200 | 66,160 |
| अयोध्या | 80,860 | 88,200 | 66,160 |
| गुरुग्राम | 80,860 | 88,200 | 66,160 |
| चंडीगढ़ | 80,860 | 88,200 | 66,160 |
गोल्ड हॉलमार्क क्या होता है?
भारत में सोने की शुद्धता को मापने के लिए हॉलमार्क का उपयोग किया जाता है. ज्यादातर जेवर 22 कैरेट गोल्ड के बने होते हैं, जो 91.6% शुद्ध होता है. लेकिन कई बार इसमें मिलावट कर 89% या 90% शुद्ध सोना बताकर बेचा जाता है. इसलिए सोना खरीदने से पहले उसकी हॉलमार्किंग जरूर चेक करें.
अगर हॉलमार्क में 375 लिखा है, तो इसका मतलब है कि सोना 37.5% शुद्ध है. इसी तरह:
- 585 हॉलमार्क = 58.5% शुद्ध सोना
- 750 हॉलमार्क = 75% शुद्ध सोना
- 916 हॉलमार्क = 91.6% शुद्ध सोना
- 990 हॉलमार्क = 99% शुद्ध सोना
- 999 हॉलमार्क = 99.9% शुद्ध सोना
कैसे चेक करें सोने का हॉलमार्क?
हर कैरेट के सोने का अलग हॉलमार्क नंबर होता है. यह इस प्रकार होता है:
- 24 कैरेट = 999 हॉलमार्क
- 23 कैरेट = 958 हॉलमार्क
- 22 कैरेट = 916 हॉलमार्क
- 21 कैरेट = 875 हॉलमार्क
- 18 कैरेट = 750 हॉलमार्क
हॉलमार्क देखकर आप सोने की शुद्धता की पहचान कर सकते हैं. उदाहरण के लिए अगर आपके जेवर 22 कैरेट के हैं, तो 22 को 24 से भाग देकर 100 से गुणा करें. इससे आपको सोने की शुद्धता प्रतिशत में मिल जाएगी.
