Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतें रोज़ाना बदलती रहती हैं. जिससे निवेशकों और खरीदारों को हमेशा अपडेट रहने की जरूरत होती है. 24 कैरेट सोने की कीमत बुझवार को 86,024 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गई. वहीं चांदी का रेट 96,626 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया. अगर आप सोने-चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आगे जानिए विभिन्न कैरेट के सोने की कीमत और आपके शहर में आज का भाव.
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार ताजा दरें
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट ibjarates.com के अनुसार सोने-चांदी की ताजा दरों में बदलाव हुआ है.
| सोने की शुद्धता | सुबह का रेट (प्रति 10 ग्राम) |
|---|---|
| सोना 999 (24K) | ₹86,024 |
| सोना 995 | ₹85,680 |
| सोना 916 (22K) | ₹78,798 |
| सोना 750 (18K) | ₹64,518 |
| सोना 585 | ₹50,324 |
| चांदी 999 | ₹96,626 प्रति किलो |
22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोने की कीमतें
भारत के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतें थोड़ी भिन्न हो सकती हैं. नीचे कुछ प्रमुख शहरों में सोने की ताजा दरें दी गई हैं.
| शहर | 22 कैरेट (प्रति 10 ग्राम) | 24 कैरेट (प्रति 10 ग्राम) | 18 कैरेट (प्रति 10 ग्राम) |
|---|---|---|---|
| चेन्नई | ₹80,510 | ₹87,830 | ₹66,360 |
| मुंबई | ₹80,510 | ₹87,830 | ₹65,880 |
| दिल्ली | ₹80,660 | ₹87,980 | ₹66,000 |
| कोलकाता | ₹80,510 | ₹87,830 | ₹65,880 |
| अहमदाबाद | ₹80,560 | ₹87,880 | ₹65,920 |
| जयपुर | ₹80,660 | ₹87,980 | ₹66,000 |
| पटना | ₹80,560 | ₹87,880 | ₹65,920 |
| लखनऊ | ₹80,660 | ₹87,980 | ₹66,000 |
| गाजियाबाद | ₹80,660 | ₹87,980 | ₹66,000 |
| नोएडा | ₹80,660 | ₹87,980 | ₹66,000 |
| अयोध्या | ₹80,660 | ₹87,980 | ₹66,000 |
| गुरुग्राम | ₹80,660 | ₹87,980 | ₹66,000 |
| चंडीगढ़ | ₹80,660 | ₹87,980 | ₹66,000 |
गोल्ड हॉलमार्क का क्या महत्व है?
सोना खरीदते समय उसकी शुद्धता जांचना बेहद जरूरी होता है. आमतौर पर 22 कैरेट सोने का उपयोग गहने बनाने के लिए किया जाता है, जो 91.6% शुद्ध होता है. लेकिन कई बार इसमें मिलावट की जाती है. जिससे सोने की शुद्धता 89% या 90% रह जाती है. इसलिए जब भी सोने के आभूषण खरीदें, तो हॉलमार्क की जांच जरूर करें.
| हॉलमार्क नंबर | सोने की शुद्धता (%) |
|---|---|
| 375 | 37.5% |
| 585 | 58.5% |
| 750 | 75.0% |
| 916 | 91.6% |
| 990 | 99.0% |
| 999 | 99.9% |
सोने का हॉलमार्क कैसे जांचें?
हर कैरेट के सोने पर एक निश्चित हॉलमार्क नंबर होता है. जिससे उसकी शुद्धता सुनिश्चित की जाती है.
- 24 कैरेट – हॉलमार्क 999
- 23 कैरेट – हॉलमार्क 958
- 22 कैरेट – हॉलमार्क 916
- 21 कैरेट – हॉलमार्क 875
- 18 कैरेट – हॉलमार्क 750
अगर आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं, तो उनकी शुद्धता जानने के लिए 22 को 24 से विभाजित करें और 100 से गुणा करें. इससे आपको शुद्धता प्रतिशत मिल जाएगा.
सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव के कारण
सोने-चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, मांग और आपूर्ति, डॉलर-रुपये के एक्सचेंज रेट और सरकार की नीतियों पर निर्भर करती हैं. निवेशकों को हमेशा सोने-चांदी के मौजूदा रुझान पर नजर रखनी चाहिए. ताकि सही समय पर खरीदारी की जा सके.SearchSearch
