Gold rate today : होली पर सोने के दामों में उछाल आने से सर्राफा बाजार में फिर से हलचल हुई है। सोने व चांदी के भावों में पिछले कुछ दिनों से बने उतार चढ़ाव ने होली पर अपना रंग दिखा ही दिया। उम्मीद की जा रही थी कि अभी कुछ दिनों तक नरमी बनी रहेगी, लेकिन सोने के दामों (gold price hike) ने सबको चौंका दिया है। चांदी भी कुछ इसी चाल पर है। अगर आप आज सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो सर्राफा बाजार जाने से पहले एक बार 22 व 24 कैरेट सोने का रेट (sone ka bhav) जरूर जान लें।
सोने-चांदी के दामों में आज वीरवार को फिर से तेजी देखने को मिली है। मार्च माह की शुरुआत में सोने के दामों (gold rate today 13 march) में जो गिरावट देखने को मिल रही थी, होली पर वह कसर सोने ने पूरी कर दी है। अब इसमें फिर से उठापटक हुई है और रेट बढ़ गए हैं। सोने की हर कैटेगरी में उछाल आया है।
22 कैरेट सोने के दाम (22 carat gold price) भी हाई हुए हैं, इसलिए गहने खरीदना महंगा पड़ रहा है, हालांकि लोग इसके सस्ता होने का इंतजार कर रहे हैं। मार्च में चांदी में भी तेजी देखने को मिली है। अब कुछ दिन सोना चांदी के रेट (sona chandi ka bhav) कुछ इसी तरह से बने रहने की उम्मीद की जा रही है। खबर में जानिये क्या हो गया है सोने के ताजा भाव।
ऑल टाइम हाई पर पहुंचा सोना-
इस सप्ताह में सोमवार से ही सोने के दामों (gold rate hike) में उठापटक देखी जा रही है। आज वीरवार को अचानक सोने के दामों में तेजी आई है। कारोबार शुरू होते ही नए शिखर पर सोने के रेट ट्रेड करते दिखे हैं। आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX gold rate) पर 4 अप्रैल के एक्सपायरी सोने में वायदा कारोबार तेजी पर दिखा। सुबह से ही सोने के दाम नए रिकॉर्ड लेवल (Gold Rate At Record High) को छूते दिखे। सोने की वायदा कीमतें करीब 210 रुपये बढ़ौतरी के साथ 86,885 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करती दिखीं। यह अब तक सोने का ऑल टाइम हाई लेवल है, जो हर किसी को चौंका रहा है।
अब इतना हो गया सोने का भाव –
इस हफ्ते में ही सोने ने काफी तेजी पाई है। MCX पर सोने के दामों (sone ka bhav) की बात करें तो इस सप्ताह की शुरुआत में यानी सोमवार को सोने का भाव 85,420 रुपये था, जो अब बढ़कर 86885 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। सोमवार 10 मार्च से लेकर आज होली पर 14 मार्च तक 1400 रुपये से भी अधिक की तेजी आई है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों (sone ka aaj ka bhav) में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। यहां पर सोना 2944 डॉलर प्रति ओंस पर ट्रेड कर रहा है।
जानिये एक दिन में कितने बदले रेट-
इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से हर दिन सोने चांदी के रेट जारी किए जाते हैं। IBJA (Indian Bullion Jewellers Association) के 24 कैरट यानी 999 शुद्धता वाले सोने का रेट कल 86,125 रुपये प्रति 10 ग्राम था, इसके अलावा 22 कैरेट सोने के दाम 84,080 रुपये प्रति तोला थे।
इसी तरह से 20 कैरेट की कीमत 76,675 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थी। इसी तरह से 18 कैरेट गोल्ड 69,790 रुपये और 14 कैरेट 55,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। भारत में इस सप्ताह की शुरुआत से ही सोने के दाम 86,000 रुपये (gold price today)प्रति तोला से ऊपर चल रहे हैं।
सोने की कीमत में ऐसे आता है चेंज-
सोने के रेट इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी किए जाते हैं। ये देशभर में मान्य होते हैं, लेकिन मेकिंग चार्ज और GST लगने के कारण कुछ बदल जाती हैं। हर राज्य में जीएसटी अलग होता है।
खरीरदारी पर यह रखें ध्यान –
सोने की शुद्धता को जांचना (sudh sone ki pahchan) आपके लिए बेहद जरूरी है, नहीं तो आप ठगी का शिकार हो सकते हैं। 22 कैरेट सोने में कुछ अन्य धातुएं मिलाकर इससे गहने बनाए जाते हैं। 24 कैरेट सोना मुलायम होने के कारण इसके गहने नहीं बनाए जा सकते। हालांकि हल्की क्वालिटी के गहने 18 कैरेट सोने से बनाए जाते हैं। हर कैरेट के हिसाब से गहनों पर हॉलमार्क (gold hollmark) लगा होता है। 24 कैरेट सोने के गहनों पर 999 हॉलमार्क होता है। 22 कैरेट सोने पर 916 और 18 कैरेट सोने पर 750 लिखा होता है। इन अंकों को देखकर ही सोना खरीदें।
घर बैठे ऐसे जानें सोने का भाव-
मिस्ड कॉल करके भी सोने के ताजा भाव(gold price latest) जान सकते हैं। गोल्ड और सिल्वर के रेट आप फोन से मिस्ड कॉल के जरिए भी जान सकते हैं। आप 8955664433 नंबर पर कॉल करेंगे तो आपको एक SMS प्राप्त होगा। इसके जरिए सोने के ताजा रेट पता कर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन ibjarates.com वेबसाइट से भी रेट (sona chandi ka taja bhav)जान सकते हैं।