Rain Alert : मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में जमकर बरसात होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। जिन इलाकों में बारिश का असर ज्यादा रहेगा, वहां सतर्क रहने की जरूरत है। जानिए किन राज्यों में होगी भारी बारिश।
देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है। कई राज्यों में गर्मी चरम पर है, जबकि कुछ इलाकों में आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। IMD के मुताबिक, 1 April से 3 अप्रैल तक कई राज्यों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
इन राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान
महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। केरल और कर्नाटक में 2-3 अप्रैल को तेज बारिश हो सकती है।
उत्तर-पश्चिम भारत में लू का प्रकोप
राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में अगले 3 दिनों में तापमान 5 से 7 डिग्री तक बढ़ सकता है। बिहार में भी गर्मी बढ़ने के आसार हैं।
कहां चलेगी तेज हवाएं और बिजली कड़केगी?
अरुणाचल प्रदेश, असम और त्रिपुरा में 1 April से 3 अप्रैल तक आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।