सोने-चांदी में तगड़ी गिरावट से खरीददारों के चेहरे पर रौनक लौट आई है, वहीं सर्राफा बाजार में भी हलचल तेज हो गई है। ग्राहकों को सस्ता सोना खरीदने का भरपूर मौका मिल रहा है। सोने-चांदी के दामों (Gold silver price ) में कई दिनों बाद गिरावट देखने को मिली है।
आज 5 अप्रैल को गिरे सोना चांदी के दामों (sona chandi ka bhav) के कारण लोगों को राहत मिली है। नया वित्त वर्ष शुरू होते ही सोने ने तो ग्राहकों के पसीने ही छुड़ा दिए थे। अब सस्सा सोना खरीदने का सुनहरा मौका खरीददारों के हाथ लगा है।
सोना-चांदी का ताजा भाव-
दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज 22 व 24 कैरेट सोने के भावों में नरमी आई है। आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 91,200 रुपये (24 carat gold rate) प्रति तोला व 22 कैरेट सोने का भाव 84,150 रुपये (22 carat gold) प्रति तोला है। वहीं चांदी करीब 1 लाख 5 हजार रुपये प्रति किलोग्राम (silver price today) के हिसाब से बिक रही है। कल देश के कई शहरों में 22 कैरेट सोने का रेट 87,010 रुपए प्रति तोला था।
इसके अलावा 24 कैरेट सोना 91,350 रुपए (sone ka bhav) प्रति 10 ग्राम के भाव से खरीदा जा रहा था। कोलकाता में सोने का भाव लगभग 91,190 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं चेन्नई और मुंबई में भी 24 कैरेट सोना 90 हजार रुपये प्रति तोला से ऊपर बने हुए हैं व प्रति किलोग्राम चांदी 1 लाख से ऊपर है।
सोने की शुद्धता का रखें ध्यान-
सोना खरीदते समय ग्राहक को कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जब भी सोने के गहने (gold buying tips) खरीदें, क्वालिटी को नजरअंदाज न करें। हमेशा हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदने चाहिए। सोने की सरकारी गारंटी के रूप में हॉलमार्क (gold hollmark) ही इसकी असली पहचान है। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड(BIS)की ओर से हॉलमार्क तय किया गया है। हर कैरेट के सोने के हॉलमार्क अंक अलग-अलग होते हैं।
22 कैरेट सोने (22 carat gold price) के लिए 916 (91.6 प्रतिशत शुद्ध) और 24 कैरेट के लिए 999 अंक निर्धारित किए गए हैं, यह 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है। खरमास के चलते अब सोना चांदी (sona chandi ka aaj ka bhav) की मांग कम है लेकिन सोना सस्ता होने के कारण आज सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की खरीदारी जमकर की जा रही है।