Gold Rate Down : सोने के दामों में लगातार बढ़ौतरी के बाद अब गिरावट जारी है। सोने में गिरावट के कई कारण हैं। इसको लेकर असली वजह सामने आ गई है। वहीं, सोने के दामों में कितनी और गिरावट आएगी, इसको लेकर भी अनुमान सामने आ गया है। आइए जानते हैं सोने के दामों (Gold Rate Down) के बारे में-
सोने के दामों में हाई पर जाने के बाद 3 प्रतिशत की गिरावट आई है। इस गिरावट के बाद सोने के लगातार रिकॉर्ड बनाने के क्रम को भी तोड़ दिया है। अब तक सोने की कीमतें भागी जा रहीं थी। सोना इस साल में 18 प्रतिशत के करीब उछल कर रिकॉर्ड हाई पर जा चुका था।
एक सप्ताह का उछाल एक दिन में खत्म
सोने की कीमतों में शुक्रवार को 3% से अधिक की तगड़ी गिरावट देखी गई। इस गिरावट ने एक सप्ताह के गोल्ड प्राइस के सारे उछाल को जमीन पर ला दिया। इसके घटने के पीछे एक कारण तो बताया जा रहा है कि ग्लोबल मार्केट में भारी गिरावट और ट्रेड वॉर के बढ़ने से मंदी की आशंका है। ऐसे में निवेशकों ने सोने को बेचना शुरू कर दिया है।
स्पॉट गोल्ड में भी गिरावट
स्पॉट गोल्ड (Gold Rate Down) में 2.6% की गिरावट दर्ज की गई है। यह 3,030.66 प्रति औंस दर्ज किया गया। शुक्रवार को यह कम से कम 3,016.49 पर रहा। यह गुरुवार को 3,167.57 डॉलर प्रति औंस के साथ रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा था। वहीं, यूएसए के गोल्ड फ्यूचर्स 2.3 प्रतिशत गिरकर 3,049.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए हैं।
देश में भी तगड़े गिरे दाम
वहीं, भारतीय बाजार की बात करें तो शुक्रवार को सोने के भाव (Gold Rate Down) में बड़ी गिरावट आई थी। दिल्ली में सोना 91,600 रुपये रहा। यह एक दिन पहले के मुकाबले 1,600 रुपये सस्ता हुआ था। इससे निवेशकों को झटका लगा था।
क्यों कम हो रही कीमत, एक्सपर्ट ने बताई वजह
स्टैंडर्ड चार्टर्ड की एनालिस्ट सुकी कूपर के अनुसार गोल्ड के सस्ते होने का कारण इसकी बिकवाली है। यानी सोने से मुनाफे के लिए लोगों ने इसे बेचना शुरू कर दिया है। वहीं, सिटी इंडेक्स के सीनियर एनालिस्ट मैट सिम्पसन का अनुमान है कि सोना अब भी सेफ हेवन है और यह कुछ समय के लिए गिरावट है, सोना आगे तेज ही होगा।
चीन के पलटवार ने भी चौंकाया
अमेरिका ने टैरिफ को लेकर घोषणा कर दी है। ट्रंप की घोषणा के बाद चीन ने भी टैरिफ लगा दिया। ऐसे में ये दो बड़े देशों में ट्रेड वॉर जैसी स्थिति बन गई। इस वजह से निवेशकों ने सोने को बेचकर अपना मुनाफा कमाना शुरू कर दिया है। जिससे सोने के दामों (Gold Rate Down) में गिरावट आई है।
कितने गिर सकते हैं दाम
एक्सपर्ट जॉन मिल्स के अनुसार सोने के दामों में 38 प्रतिशत तक की तगड़ी गिरावट आ सकती है। वहीं, दूसरी ओर देखें तो शेयर बाजारों में भी भारी ऊथल पुथल जारी है, जिससे सोने के दामों में तगड़ी गिरावट आने की संभावना कम है। यानी सोने को लेकर भी अनिश्चितिता का माहौल बन गया है।
