Gold Rate Down : सोने के दामों में बड़ी गिरावट ने सभी को चौंका दिया है। सोना निरंतर बढ़ने के बाद धड़ाम से गिरा है। सोने के दाम गिरने से निवेशकों को तगड़ा झटका लगा है। सोना काफी गिर गया है। सोने के भाव में इस साल की बढ़ौतरी काफी कम हो गई है।
इस साल सोना 25 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ चुका था, परंतु अब सोने के दाम 8 प्रतिशत के करीब गिर गए हैं। सोने में यह काफी तगड़ी गिरावट है। वैश्विक अस्थिरता के बीच सोने के दाम (Gold Rate) गिरने से लोग हैरान हैं। जहां, ज्यादातर विशेषज्ञों का मानना था कि सोना अभी बढ़ता ही जाएगा, उनकी भविष्यवाणियों पर झटका लगा है।
फिर आम आदमी की रेंज में आया सोना
सोने के दाम इस साल बेहिसाब बढ़कर आम आदमी की रेंज से काफी दूर जा चुके थे। अब इतने दाम गिरने से फिर से सोना (Gold Rate) आम आदमी की रेंज में आ रहा है। सोने के दाम 2025 में ही 25 प्रतिशत से ज्यादा बढ़े, जिसकी वजह से ज्वेलरी खरीदने वालों ने सोने से दूरी बना ली।
निवेशकों की बढ़ी रूची
सोने में इस साल निवेशकों की रूचि काफी बढ़ी है। 2025 में दस साल बाद ऐसा हुआ है कि निवेश के लिए सोना पहली तीमाही में ही 7 प्रतिशत बढ़ गया हो। वहीं, दूसरी ओर 16 साल बाद ज्वेलरी के लिए सोने की डिमांड 25 प्रतिशत तक गिर गई है। यह दिखा रहा है कि सोना इस साल निवेशकों की पसंद बना है।
1 लाख के आंकड़े के पास पहुंचा था सोना
सोने के दाम इस साल एक लाख को क्रॉस कर गए थे। सराफा बाजार में 24 कैरेट प्योर गोल्ड एक लाख को क्रॉस कर गया था तो वहीं एमसीएक्स पर भी सोने के दाम 99358 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गए थे। यहां पहुंचने के बाद सोने के दामों में रिवर्स गियर लगा लिया है।
क्यों गिरे सोने के दाम
सोने के दाम गिरने के कारण अंतरराष्ट्रीय पॉलिटिक्स को ही माना जा रहा है। इंटरनेशनल लेवल पर सोने के दाम गिरे हैं। अमेरिका की ओर से टैरिफ को लेकर नरमी दिखाई गई है। 90 दिन के लिए टैरिफ होल्ड है, वहीं चीन के साथ भी बातचीत का मोड दिखाई दे रहा है, जिससे बाजार में अनिश्चित्ता कुछ हद तक कम हुई तो सोने की मांग कम हुई है।
वहीं, दाम गिरने का दूसरा कारण सोने से निवेशकों ने मुनाफावसूली भी शुरू कर दी है और दाम ज्यादा होने से ज्वेलरी की मांग तो पहले ही कम थी, जिससे दाम काफी कम हुए।
8000 की बड़ी गिरावट
एमसीएक्स पर सोना अपने ऑल टाइम हाई से लगभग 8 हजार रुपये गिर चुका है। सोने के दाम 22 अप्रैल को 99358 पर पहुंच गए थे, जोकि शुक्रवार को 92370 रुपये तक प्रति तोला तक पहुंच गए। यानी सोने के दाम करीब 8000 रुपये कम हुए हैं। शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोना 92700 रुपये पर बंद हुआ है।
हालांकि शाम तक सोना वीरवार के मुकाबले 63 रुपये ज्यादा पर बंद हुआ है। मात्र 0.07 प्रतितश की बढ़ौतरी देखी गई है। यह दाम रात 11:29 बजे के हैं। वहीं, शुक्रवार को सोने की कीमत (Gold Rate) अधिकतम 93443 रुपये पर पहुंची है। शुक्रवार को सोना 92,835 रुपये पर खुला था, जोकि वीरवार को 92,637 पर बंद हुआ था।