Gold Rate Hike : सोने के दामों में एक बार फिर से बढ़ौतरी दर्ज की गई है। सोना फिलहाल उतार चढ़ाव के दौर से चल रहा है। सोने के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। सोना इस साल बढ़कर काफी ऊंचे दामों में बिक रहा है। सोने के दामों में तेजी तो कभी बड़ी गिरावट सवाल पैदा कर रही है कि भविष्य में सोने के दाम कीतने रहेंगे। इस साल और अगले साल सोना कितने रुपये तोला का हो जाएगा।
सोने के दाम इस साल काफी तेजी से बढ़े हैं। सोना की काफी तेजी ने लोगों को भी असमंझस में डाल दिया। निवेशक सोने की ओर आए हैं तो आम ग्राहकों ने ज्वेलरी खरीद कम कर दी। इससे सोना खरीद में ट्रेंड पूरा बदल गया।
2025 में सोने ने कईं रिकॉर्ड बनाए हैं। 22 अप्रैल 2025 को सोना देश के सर्राफा बाजार में पहली बार एक लाख को क्रॉस कर गया। इसी दिन एमसीएक्स पर भी सोने के दाम (Gold Rate) 99358 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए। सोने में इतनी तेजी ऐतिहासिक रही है। सोना साल में काफी ज्यादा बढ़ चुका है। सोना साल की शुरुआत में 76 हजार के लगभग था।
सोना दे रहा तगड़ा रिटर्न
सोने के दामों (Gold Rate) के बढ़ने से सोने में रिटर्न के रिकॉर्ड भी टूटे हैं। 2024 के मुकाबले लगभग दोगुना रिटर्न 2025 की पहली तिमाही में ही सोने ने दिया है। सोने के दाम 2024 में 12 हजार रुपये के करीब बढ़े थे। इस साल सोने के दाम (Gold Rate Hike) 24 हजार रुपये तक बढ़ गए थे। 76 हजार से सोना एक लाख के पार चला गया था। हालांकि फिलहाल दाम नीचे आ गए हैं।
94 हजार को पार कर गया सोना
देश में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर जून डिलीवरी के सोने का भाव 14 मई को दिन में लगभग 1150 रुपये बढ़ गया। सोने के दाम बढ़कर (Gold Rate)94,051 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए।
इससे पहले सोमवार को सोना 92,901 रुपये पर बंद हुआ था। सोने के दामों में यह तगड़ी तेजी है। वहीं, 15 मई को सोने के दाम फिर से थोड़े गिरे हैं।
क्यों बढ़ रहे सोने के दाम
अंतरराष्ट्रीय कारणों से सोने के दामों में तेजी देखी गई है। सोने के दाम (Gold Rate Hike) निवेशकों की मांग के कारण बढ़े हैं। ट्रंप के टैरिफ वॉर की वजह से सोने के बाजार में अनिश्चित्ता आई।
इससे बाजार के निवेशकों ने अपने धन को वहां से निकालकर सुरक्षित माने जाने वाले सोने में (Gold Rate Hike) डाला। सोने में जब रुपया लगाना शुरू किया तो सोने की मांग बढ़ती चली गई। इसी वजह से सोने के दाम भी बढ़ते चले गए।
दिसंबर 2026 तक क्या होंगे दाम
सोने के दामों का इतिहास देखें तो पिछले 11 साल में से 8 बार पॉजिटिव रिटर्न दिया है। सोना इस साल बहुत बढ़ा है। 2024 में सोने के दाम (Gold Rate Hike) 12 हजार से ज्यादा बढ़े थे। जनवरी 2025 की शुरुआत से फिलहाल सोना 20 हजार रुपये ज्यादा चल रहा है।
ऐसे में एक्सपर्ट रोहित वर्मा के अनुसार सोना साल के अंत तक एक लाख 10 हजार पर जा सकता है। वहीं, बात करें 2026 की तो सोने के दाम गिरने के चांस बहुत कम है और कम से कम 20 हजार रुपये बढ़कर सोना दिसंबर 2026 तक 1 लाख 30 हजार को क्रॉस कर सकता है।