Gold Price :सोने की कीमतों में तेजी का दौर अब भी जारी है। सोने के बदलते भावों ने निवेशकों और आम लोगों को चिंताओं में डाल दिया है। अगर आप भी सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो बता दें कि आज 26 मई को सोने की कीमतों (Gold Rate Updates) ने एक
सोने के रेट हर दिन अपडेट हो रहे है। पिछले दो दिनों से सोने के भाव में भी उछाल देखने को मिल रहा है। सोने के साथ-साथ चांदी के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है।
एक्सपर्ट का मानना है कि अभी सोने(Sone ke Bhav) के मुकाबले चांदी की डिमांड खूब देखी जा रही है। आज 26 मई को भी सोना और चांदी के भाव में बढ़ोतरी हुई है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि आज 10 ग्राम गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।
पांच सालों में कितने बढ़े सोने के रेट
आंकड़ों के मुताबिक 1995 के बाद से अब तक सोने (Sone ke bhav)ने मंहगाई को 2-4 प्रतिशत से अधिक से मात दी है। हालांकि अक्षय तृतीया 2025 से पहले सोने की कीमतों में खूब इजाफा हुआ था। तगड़ी बढ़ौतरी के बाद यह लगभग 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था।
वहीं, अक्षय तृतीया 2024 से 2025 तक चांदी की कीमतों में 15.62 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। जबकि अप्रैल 2020 से अगले पांच साल में अब 2025 तक सोने में सालाना 20 प्रतिशत का रिटर्न (Gold Return)मिला है। साल 2021 भी बेहद खास रहा है। इस दौरान सोने में 69.04 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
दिल्ली में सोने के भाव
आज 26 को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 98,230 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है और 22 कैरेट सोने की कीमत (22 carat gold price) 90,050 प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है।
अभी फिलहाल दिल्ली में कुछ समय से भाव सामान्य बने हुए हैं, नहीं तो राजधानी दिल्ली (Delhi Gold Prices)में सोने की मांग ज्यादा होने के कारण यहाँ की कीमतें सामान्य से ज्यादा रहती है।
फिर आया सोने की कीमतों में उछाल
जयपुर सर्राफा मार्केट में गोल्ड की बात करें तो यहां पर सोने और चांदी (Gold Silver Rate) दोनों के भावों में बदलाव आया है। आज यहां पर 24 कैरेट गोल्ड के भाव (24 carat gold price)में 300 रुपए की बढ़त हुई है, जिसके बाद इसके भाव बढ़कर 98,800 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए है।
वहीं, इसके साथ ही 22 कैरेट गोल्ड के रेट में आज बढ़त आई है। 22 कैरेट गोल्ड के रेट (22 carat gold rates) 300 रुपए बढ़कर 92,500 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
चांदी के इतने बढ़े भाव
सोने के साथ-साथ आज चांदी की कीमतों (Latest Rate)में भी तेजी आई है। चांदी के भाव में आज 900 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद इसके भाव बढ़कर 1015,00 रुपए प्रति किलो हो गया है। यानी देखा जाए तो चांदी के भाव इस सीजन में एक बार फिर सोने से भी उच्चतम स्तर पर ट्रेंड कर रहे हैं। (26 may gold price )
एक्सपर्ट का कहना है कि आगामी दिनों में दोनों कीमती धातुओं के भावों (Gold Rate) में खूब उतार चढ़ाव देखा गया है। एक्सपर्ट का कहना है कि शदियों के सीजन के चलते इस समय में मार्केट में सोना और चांदी की मांग बनी हुई है।
बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि आज दिल्ली समेत अन्य राज्यों में गोल्ड के क्या भाव चल रहे हैं।
