Gold Price :सोने की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से रिकॉर्डतोड़ बढ़ौतरी देखी जा रही है। सोने की कीमतों में तेजी का सिलसिला आज भी जारी है। इन बढ़ते दामों के चलते इस वेडिंग सीजन में सोना खरीदना आम लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। अगर आप भी आज सोना (Gold Rate)खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि आज सर्राफा बाजार में 22, 24 कैरेट सोने के दाम क्या चल रहे हैं।
वैसे तो हर दिन सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव होता रहता है। सोने की कीमतों (Sone Ke Bhav)में इस उतार-चढ़ाव के बीच अब सोने की कीमतें तेजी के रथ पर सवार है।
आज 28 मई को सोने में एक बार तेजी दर्ज की गई है। एक्सपर्ट का कहना है सोने की कीमतों में ये उतार-चढ़ाव का दौर जारी रह सकता है। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि आपके शहर में सोने के क्या रेट चल रहे हैं।
इस तरह से करें शुद्धता की पहचान
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोना (Gold Rate Updates) खरीदते समय आपको कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए। सबसे पहले आपको सोने की शुद्धता की जांच करनी चाहिए। सोने की शुद्धता की पहचान के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा हॉल मार्क (Gold Hallmark) लगाए जाते हैं। जैसे कि 24 कैरेट सोने के आभूषणों पर 999 दिए जाते हैं। वहीं, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
जानिए 22 और 24 कैरेट सोने में अंतर
गहनें बनाने के लिए 22 कैरेट गोल्ड (22 karat gold) का अधिक यूज होता है और इसिलए ज्यादातर लोग 22 कैरेट गोल्ड की खरीदते है जबकि कई लोग 18 कैरेट गोल्ड का भी यूज करते हैं। कैरेट 24 से अधिक नहीं होता और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा।
बता दें कि 24 कैरेट गोल्ड (24 carrot Gold purity)99.9 प्रतिशत प्योर होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत प्योर होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9 प्रतिशत अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर आदि तैयार किए जाते हैं।
जबकि 24 कैरेट सोना सबसे सबसे प्योर होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनते। इसलिए ज्यादात्तर दुकानदार 22 कैरेट में सोने को बेचते हैं।
फिर बदले सोने के भाव
दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट गोल्ड के रेट (24 carat gold rates)97780 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड की बात करें तो आज इसके रेट 89640 रुपये प्रति दस ग्राम पर बने हुए हैं।
वहीं, भोपाल में आज 22 कैरेट सोना (22 karat gold) 90,750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है और 24 कैरेट सोने के रेट 95,290 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहे हैं। जबकि बीते दिन 22 कैरेट सोना 90,300 रुपए प्रति 10 ग्राम बिका था, जबकि 24 कैरेट सोना 94,820 रुपए प्रति 10 ग्राम बिका था।
इंदौर में भाव
अगर बात करें इंदौर में सोने के भाव (gold rate in indore)की तो इंदौर में 22 कैरेट सोने का भाव 90,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है और 24 कैरेट सोने का भाव 95,290 प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है।
वहीं, इंदौर में चांदी के भाव की बात करें तो चांदी का भाव 1,11,000 रुपये प्रति किलो है। वहीं, 1 ग्राम चांदी का भाव 111 रुपये है।
भोपाल में चांदी के भाव
भोपाल में चांदी के भाव (silver rate in bhopal) में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। बीते दिने भोपाल में चांदी 1,11,000 रुपये प्रति किलो पर बेची जा रही थी, वहीं आज बुधवार को चांदी के दाम (Silver Latest Price)1,11,000 रुपये पर बेची जा रही है।