Gold Price : सोने के दामों में अचानक तगड़ी तेजी आई है। सोना खरीदने वालों के लिए अब फिर से सोना खरीदना मुश्किल हो गया है। सोने के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोने के दाम 6490 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गए हैं। सोने के दामों में ऐसी तेजी ने आम ग्राहकों को परेशान कर दिया है।
सोने के दाम गिरावट के बाद फिर से 7वें आसमान पर जा पहुंचे हैं। सोने के दामों में तेजी ने आम ग्राहकों को परेशान कर दिया है। वहीं, निवेशकों की सोने ने मौज कर दी है। सोने के दाम 7 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गए हैं। सोने के दामों में इस तेजी से निवेशकों की बल्ले बल्ले हो रही है।
क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम
सोने के दाम बढ़ने के पीछे का कारण अंतरराष्ट्रीय राजनीति है। अमेरिका के प्रेजिडेंट की ओर से फिर से कुछ धातुंओं पर टैरिफ लगाने की घोषणा की गई है। इसके कारण सोने के दाम (Gold Rate) लगातार बढ़ रहे हैं।
सोने के दाम बढ़ने से आम ग्राहकों को परेशानी हो रही है। जबकि, निवेशक सोने को सुरक्षित एसेट मानते हुए सोने में निवेश कर रहे हैं, जिससे सोने की मांग भी बढ़ रही है और इसी से सोने के दाम बढ़ रहे हैं।
इस साल सोने ने बनाए यह रिकॉर्ड
इस साल सोने के दाम 22 अप्रैल को अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए थे 22 अप्रैल को सराफा बाजार में जीएसटी के समेत सोना 100000 को क्रॉस कर गया था जबकि बिना जीएसटी के सोने के दाम 99 हजार 100 रूपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गए थे। 24 कैरेट सोने के दाम की बात यहां हो रही है। वही फ्यूचर गोल्ड एमसीएक्स पर भी सोने के दाम 99358 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए थे। यह सोने का ऑल टाइम हाई था।
दाम बढ़ने के कारण आम उपभोक्ताओं ने बनाई दूरी
सोने के दाम बढ़ने के कारण आम उपभोक्ताओं ने बाजार से दूरी बना ली। सोने के खरीदार 25% तक काम हो गए। एक रिपोर्ट के अनुसार 2025 की पहली तिमाही में आभूषण बिक्री में 25% की कटौती हुई है। वहीं, निवेशकों ने सोने की खरीद में ज्यादा रुचि दिखाई है और 10 साल बाद ऐसा हुआ है कि निवेश के नजरिए से सोने की खरीद 7% बढ़ गई है।
23 अप्रैल से कम होने शुरू हुए दाम
अंतरराष्ट्रीय राजनीति में अनिश्चित कम होने के बाद सोने के दाम अचानक से गिरने शुरू हो गए। आलम यह रहा कि अक्षय तृतीया पर भी सोने के दाम कम होते गए। 15 मई को एमसीएक्स पर सोने के दाम 90890 रुपए के निचले स्तर पर थे।
यहां से सोने के दामों में ने फिर से छलांग लगानी शुरू कर दी। सोने के दामों में कटौती का एक कारण निवेशकों की ओर से मुनाफावसूली भी रहा। (6 june gold price )
अब 6,490 रुपये महंगा हो गया 10 ग्राम सोना
सोने के दामों में एक बार फिर से तेजी आ गई है। 15 मई के बाद सोने के दाम (Gold Rate) बढ़ने शुरू हो गए हैं। सोने के दाम एमसीएक्स पर 90890 से 7.14 प्रतिशत बढ़कर 5 जून 97380 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। सोने के दामों में इस तेजी के कारण फिर से आम ग्राहक टेंशन में है। सोना कुछ ही दिनों में 6,490 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया है।