Gold Price: अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। आज एक बार फिर सोने के दामों में गिरावट देखने को मिल रही है। जिससे सोना खरीदने वाले ग्राहकों को राहत मिली है। सोने के दामों में आज गिरावट दर्ज की गई है। आइए इस खबर में जानते हैं सोने-चांदी के दामों के बारे में –
देश के कई राज्यों में सोने-चांदी (Gold Rate) के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। आज फिर सोने के दामों में गिरावट दर्ज की गई है।
सोने के दामों में गिरावट आने से आम लोगों को फायदा होने वाला है और सोना ग्राहकों को राहत मिलने के आसार है। गिरावट के कारण आज सोना खरीदने का अच्छा मौका है। आइए जानतें है देश के किन राज्यों में सोने की कीमत क्या चल रही है।
इतना सस्ता हुआ सोना
लगातार बढ़ रहे सोने के दामों के चलते आम ग्राहक बाजार से दूर हो रहे थे। परंतु, अब सोने की कीमत कम हुई है, जोकि आम उपभेाक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। वाराणसी सर्राफा बाजार में आज यानी 22 जून को सोने का रेट 580 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है।
वहीं चांदी की कीमतों में 2000 रुपये प्रति किलो की जोरदार गिरावट आई है। हर दिन सोने चांदी की कीमतें टैक्स और उत्पाद शुल्क(Tax / Excise Duty)के कारण घटती-बढ़ती रहती है।
जानिए 22,24 कैरेट सोने के दाम
आज यानी 22 जून को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 580 रुपये गिरने के बाद (Gold Rate)1,00,630 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है जोकि कल यानी 20 जून को 1,01,210 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।
आज 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 550 रुपये गिरने के बाद 92,250 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है जोकि पहले 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 92,800 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।
18 कैरेट गोल्ड में 450 रुपये की आई गिरावट
आज सर्राफा बाजार में यानी 21 जून को 18 कैरेट वाले सोने का रेट 450 रुपये गिरने के बाद(Gold Rate Down) 75,480 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है और सोना ग्राहकों को सोने की खरीदारी करने से पहले उसकी शुद्धता जरूर परखनी चाहिए।
सोने की शुद्धता को हमेशा कैरेट में मापा जाता है। इस दौरान 24 कैरेट वाला सोना सबसे शुद्ध माना जाता है और सोना खरीदते समय हॉलमार्क(Hallmark)का भी ध्यान रखना चाहिए।
जानिए चांदी की कीमत
आज सोने के दामों में गिरावट आने के बाद अब चांदी की कीमत में 2000 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है। जिसके बाद चांदी की कीमत 1,10,000 रुपये प्रति किलो हो गई है जोकि कल यानी 21 जून को चांदी की कीमत 1,12,000 रुपये प्रति किलो थी। जोकि पहले 20 जून को चांदी की कीमत 1,11,000 रुपये प्रति किलो थी। ( 22 june gold price )
सोने के दामों और आएगी गिरावट
एक्सपर्ट का मानना है कि जून के इस सप्ताह में लगातार सोने चांदी की कीमतों में उछाल के बाद आज सोना सस्ता हुआ है तो वहीं चांदी की कीमतो में भी 2000 रुपये की गिरावट आई है, लेकिन उम्मीद है कि भविष्य में सोने-चांदी की कीमतों(Gold Silver Rate)में गिरावट आ सकती है।
