Gold Price : सोने के दामों में रिकॉर्ड बढ़ौतरी के बाद अब रिकॉर्ड गिरावट गिरावट का दौर शुरु होता दिख रहा है। सोने के दाम लगातार गिरावट के बाद अब काफी नीचे आ गए हैं। 16 जून के बाद से सोने में गिरावट का सिलसिला जारी है। अलग अलग शहरों में दामों में काफी फर्क भी चल रहा है।
सोने के दाम एक बार फिर से रिकॉर्ड हाई पर जाने के बाद गिरने लगे हैं। सोने के दामों में तगड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की गिरावट ने आम लोगों को खुश कर दिया है। वहीं, निवेशकों को सोने में गिरावट से नुकसान होता दिख रहा है। सोने में गिरावट इजराइल और ईरान के संघर्ष के बीच भी जारी है।
सोने की बढ़ौतरी के नहीं मिल रहे अब संकेत
सोने में जिस प्रकार से गिरावट जारी है। उससे संकेत मिल रहे हैं कि सोना आगे और ज्यादा गिरेगा। सोने की गिरावट (Gold Rate) टेंपरेरी नहीं दिखाई दे रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि सोने में बढ़ौतरी के अब कोई कारण नहीं रह गए हैं।
टैरिफ वॉर शांत है और आगे पहले की तरह प्रभावित नहीं करेगा। वहीं, ईरान इजराइल युद्ध भी सोने पर बेअसर होता दिख रहा है। इससे सोने के दाम में बढ़ौतरी के संकेत नहीं मिल रहे हैं। गिरावट की ही प्रबल संभावना बन रही है।
सोने की कीमतों के बारे में हो जाए अपडेट
सोना आप किसी भी प्रपज से खरीदने की सोच रहे हों, सोना खरीदने से पहले आपको सोने के बाजार के दाम पता होने चाहिए। रोजाना की सोने की कीमत (Gold Price) अलग अलग होती है। इसलिए, आपको सोने के दामों से अप-टू-डेट होना जरूरी है। सोने की डेली कीमतों (Gold Price Today) पर नजर रखने से आपको बेहतर निवेश में मदद मिल सकती है।
सोने की कीमतों को प्रभावित करते हैं ये कारक
भारत में सोने के रेट (Gold Rate) कई प्रमुख कारकों से प्रभावित होते हैं। सोने को अंतरराष्ट्रीय बाजार की सोने की कीमत, भारतीय बाजार में रुपये की कीमत और अमेरिकी डॉलर के बीच एक्सचेंज रेट प्रभावित करते हैं। सोने के दामों को स्थानीय मांग भी प्रभावित करती है। सोने के दाम त्याहारों व शादियों के सीजन में भी काफी उतार चढ़ाव के दौर में रहते हैं।
क्या चल रहे हैं सोने के दाम
देश में 24 कैरेट सोने की कीमत 104,637 प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 96,398 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। इसी प्रकार 18 कैरेट सोने की कीमत 78,872 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। सोने के दामों में गिरावट ने लोगों को काफी प्रभावित किया है।
किस शहर में क्या चल रहे हैं दाम
मुबई में प्योर गोल्ड 25 रुपये गिरकर 104,752 पर आ गया है। वहीं, 24 कैरेट गोल्ड 25 रुपये गिरकर 104,332 पर आ गया है। इसी प्रकार चेन्नई में प्योर गोल्ड 24 रुपये गिरकर 100,273 पर आ गया है।
वहीं, 24 कैरेट गोल्ड 24 रुपये गिरकर 99,871 रुपये पर आ गया है। नई दिल्ली में प्योर सोने के दाम 25 रुपये गिरकर 105,057 पर आ गए हैं। वहीं 95.5 शुद्ध सोना यानी 24 कैरेट के दाम 25 रुपये गिरकर 104,637 पर आ गए हैं।
बाकी शहरों में सोने के दाम
हैदराबाद
प्योर गोल्ड 100,476
24 कैरेट गोल्ड 100,074
बैंगलोर
प्योर गोल्ड 100,069
24 कैरेट गोल्ड 99,668
कोलकता
प्योर गोल्ड 103,428
24 कैरेट गोल्ड 103,014
पटना
प्योर गोल्ड 101,627
24 कैरेट गोल्ड 101,220
चंडीगढ़
प्योर गोल्ड 102,523
24 कैरेट गोल्ड 102,113
जयपुर
प्योर गोल्ड 103,489
24 कैरेट गोल्ड 103,075
लखनऊ
प्योर गोल्ड 101,800
24 कैरेट गोल्ड 101,392
क्यों अलग अलग शहर में है अलग दाम
सोने के दाम अलग अलग शहरों में टैक्स और मेकिंग चार्ज के चलते अलग अलग हैं। देश में अभी गोल्ड के रेट (Gold Rate) को लेकर एक दर तय नहीं हो पाई है। सोने को लोकल टैक्स और मेकिंग चार्ज बहुत प्रभावित करते हैं। आज देश में 10 ग्राम प्योर गोल्ड की कीमत 105,057 रुपये है। यह कीमत कल 105,082 रुपये थी।
10 दिन में सोने के दाम
- 22 जून 104,637
- 21 जून 104,661
- 20 जून 104,666
- 19 जून 105,241
- 18 जून 105,617
- 17 जून 106,944
- 16 जून 106,684
- 15 जून 106,684
