sarso price today : सरसों की बिक्री से अब पहले से कहीं ज्यादा मुनाफा कमाने का मौका है। इस समय सरसों के भाव (sarso ka bhav 11 july 2025) हाईलेवल पर पहुंच गए हैं, जिसका फायदा अनेक सरसों उत्पादक किसान उठा भी रहे हैं। आइये खबर में जानते हैं कहां पर कितने हो गए हैं सरसों के ताजा भाव।
सरसों रबी सीजन की सबसे प्रमुख नकदी फसल है। इस बार सरकार ने इसके एमएसपी (sarso MSP) में भी अच्छी खासी बढ़ौतरी की थी, लेकिन इसके बावजूद बहुत से किसानों ने सरसों को स्टॉक कर लिया था। अब अचानक सरसों के रेट (sarso price hike) उछले तो फिर से सरसों की बिक्री शुरू हो गई है। इससे स्टॉकिस्ट किसानों को अब तगड़ा फायदा हो रहा है।
1 क्विंटल सरसों के अब इतने हुए दाम-
प्रमुख सरसों उत्पादक राज्यों की अधिकतर मंडियों में अब सरसों के दाम (sarso price today) इसके एमएसपी 5950 रुपये क्विंटल से काफी ऊपर पहुंच गए हैं। ज्यादातर मंडियों में सरसों के भाव में एमएसपी से (sarso rate hike) 1000 रुपये ऊपर तक उछाल देखा जा रहा है। इस हिसाब से सरसों के दाम 7 हजार रुपये प्रति क्विंटल के करीब पहुंच गए हैं। कुछ जगह तो ये इससे भी अधिक हो गए हैं, यानी एमएसपी (sarso ka MSP) से कम रेट तो कहीं भी नजर नहीं आ रहे हैं। सरसों के भाव की यह स्थिति किसानों के लिए मुनाफेदार साबित हो रही है।
खाद्य तेलों के भाव भी बढ़े-
विभिन्न राज्यों की मंडियों (mandi bhav today) में चल रहे सरसों के भाव (sarso ka rate) में उछाल को देखते हुए कहा जा सकता है कि अब प्रति क्विंटल सरसों के भाव (sarso maximum price) 1000 रुपये से लेकर 1500 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़े हैं। इस समय आयात किए जाने वाले खाद्य तेलों के रेट (edible oil rates) में भी पहले की अपेक्षा बढ़ौतरी देखने को मिल रही है।
अभी और बढ़ेंगे सरसों के रेट-
एक्सपर्ट्स के अनुसार अक्टूबर तक सरसों के रेट (sarso rate today ) और बढ़ सकते हैं। तब त्यौहारी सीजन में सरसों के तेल (Sarso tel) की मांग बढ़ने से सरसों की पेराई भी अधिक होगी। इसका असर सरसों की कीमतों (mustard price today) में बढ़ौतरी के रूप में पड़ सकता है। हालांकि इस समय भी किसानों को अच्छा खासा रेट किसानों को सरसों बिक्री पर मिल रहा है।
उत्तर प्रदेश में यहां तक पहुंचा सरसों का भाव-
उत्तर प्रदेश की अधिकतर मंडियों (UP mandi bhav) में सरसों के भाव 6400 रुपये प्रति क्विंटल से ऊपर ही हैं। यहां की इटावा मंडी में सरसों का रेट (sarso rate today) 6668 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। वहीं, मेरठ में यह 6471 रुपये, मैनपुरी मंडी में 6775 रुपये प्रति क्विंटल, ग्वालियर में 6719 रुपये और बरेली मंडी में 6676 प्रति क्विंटल हो गया है।
राजस्थान में फिर उछले सरसों के दाम-
राजस्थान में सरसों के रेट (sarso price rajasthan) में एक बार फिर से बढ़ौतरी देखने को मिली है। कोटा मंडी में 6780 रुपये प्रति क्विंटल तक सरसों का रेट पहुंच गया है। वहीं जोधपुर मंडी में 6810 रुपये और बस्सी मंडी में यह 6690 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से ट्रेंड कर रहे हैं। हो गए हैं। पिंकसिटी जयपुर में (jaipur sarso price) सरसों के दाम 6694 रुपये प्रति क्विंटल हो गए हैं।
हरियाणा और पंजाब में सरसों का रेट-
हरियाणा और पंजाब की मंडियों (punjab mandi bhav) में सरसों के रेट (Sarso bhav today) लगभग समान ही चल रहे हैं। पंजाब की लुधियाना मंडी में सरसों का भाव 6390 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है। वहीं, भठिंडा व जलंधर में यह 6420 रुपये प्रति क्विंटल तक हो गया है। हरियाणा (haryana mandi bhav) की सिरसा मंडी में 6395 रुपये क्विंटल, हिसार में 6617 रुपये, आदमपुर में 6698 और रेवाडी मंडी में सरसों का भाव (haryana sarso price) 6810 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है।
इन राज्यों में भी बढ़ गया भाव –
इस समय सरसों का सबसे ज्यादा उत्पादन करने वाले राजस्थान व हरियाणा जैसे राज्यों में तो सरसों के रेट (sarso price 10 july) हाई हैं ही, दूसरे राज्यों में भी ये हाईलेवल पर चल रहे हैं। मध्य प्रदेश और बिहार में भी इस समय सरसों के भाव में तेजी आई है। मध्य प्रदेश (MP sarso price) में 6420 रुपये प्रति क्विंटल तो बिहार में ये 7 हजार रुपये से भी ऊपर हो गए हैं। बिहार के समस्तीपुर में 6440 रुपये, चंपारण में 7120 रुपये क्विंटल तक सरसों का भाव (Bihar me sarso ka bhav) हो गया है। महाराष्ट्र की मुंबई मंडी में यह 7420 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है।