UP News update : उत्तर प्रदेश सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते पर सुखद खबर सामने आ रही है। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कंफर्म हो गई है। 4% तक की बढ़ोतरी (DA Hike) से खाते में सैलरी में तगड़ी बढ़ोतरी होगी। वहीं, सैलरी के साथ-साथ 2 महीने का एरियर भी कर्मचारियों के खाते में आएगा। इससे कर्मचारियों की सैलरी अच्छी खासी बढ़कर आएगी।
उत्तर प्रदेश सरकार के कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ते की अंतिम बढ़ोतरी की जानी है। अब इसको लेकर एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है।
महंगाई भत्ते को लेकर बढ़ोतरी कंफर्म हो गई है। महंगाई भत्ते के कैलकुलेशन के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आंकड़े प्रयोग किए जाते हैं। उन आंकड़ों में बढ़ोतरी हुई है, जिससे महंगाई भत्ते में भी बढ़ोतरी होना तय है।
जुलाई 2025 से होगा लागू
केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर उत्तर प्रदेश सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA Hike) भी जनवरी 2025 से लागू किया जाएगा। कर्मचारियों के लिए जनवरी 2025 से लेकर में मई 2025 तक के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े सामने आ गए हैं।
इन आंकड़ों के अनुसार अनुमान लगाया जा रहा है कि 4% के बढ़ोतरी होगी। लगातार 3 महीने से महंगाई दर बढ़ती आ रही है।
लाखों कर्मचारियों को होगा लाभ
प्रदेश सरकार के लाखों कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से लाभ होगा। 12 लाख के करीब सेवारत कर्मचारियों और 16 लाख की करीब पेंशनर्स को बढ़े हुए महंगाई भत्ते (DA Hike Update) का लाभ होगा। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर्मचारी परिवारों को भी लाभ देगी। इससे कर्मचारियों को महंगाई से राहत मिलेगी।
क्यों बढ़ाया जाता है महंगाई भत्ता
महंगाई भत्ते को बढ़ाने के लिए सरकार ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI Update) के आंकड़े देखती है, जो देश में महंगाई के बारे में बताते हैं। सरकार की ओर से हर 10 साल में एक बार कर्मचारियों की सैलरी तय की जाती है।
फिर समय की मांग के हिसाब से कर्मचारियों को वास्तविक सैलरी देने के लिए सरकार महंगाई भत्ते का प्रयोग करती है। हर 6 महीने में कर्मचारियों की सैलरी में महंगाई भत्ते को रिवाइज किया जाता है।
4% की होगी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी
उत्तर प्रदेश सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी (DA Hike 4%) होगी। ओल्ड इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े 144 अंक पर पहुंच गए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि जून में भी यह 0.5 अंक बढ़कर 144.5 पर पहुंच जाएंगे, जिससे महंगाई दर 58.87 पर पहुंच जाएगी। सरकार की ओर से बड़ा आंकड़ा इस्तेमाल किया जा सकता है और सरकार इसे 59% कर सकती है। हालांकि यह केंद्र सरकार पर निर्भर करता है। केंद्र सरकार जितना बढ़ाएगी राज्य सरकार भी उतनी ही बढ़ोतरी तय करेगी।
एरियर के साथ आएगी कर्मचारियों की सैलरी
केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर राज्य सरकार (UP Govt) के कर्मचारी के महंगाई भत्ते में भी बढ़ोतरी हो सकती है। इसकी घोषणा सितंबर में होने की संभावना है। सितंबर में घोषणा होती है तो कर्मचारियों के खाते में 2 महीने का एरियर आएगा। इसे 1 जुलाई 2025 से ही लागू किया जाएगा।
इतनी बढ़ जाएगी कर्मचारियों की सैलरी
कर्मचारियों की सैलरी (Salary hike) में बढ़ोतरी उनकी बेसिक सैलरी पर निर्भर करती है। अगर किसी कर्मचारी की सैलरी 18000 रुपए है, तो उसकी सैलरी में 4% महंगाई भत्ता बढ़ने से सीधे-सीधे 720 रुपए प्रति महीने की बढ़ोतरी होगी।