sarso price 21 July : सरसों के भाव अब रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गए हैं। इससे किसानों की मौज हो गई है। सरसों का रेट (sarso price today) टॉप लेवल पर पहुंचने के बाद सरसों बेचने वाले किसानों की आमदनी में पहले से अधिक बढ़ौतरी हुई है। भाव में अचानक तेजी आते ही अब स्टॉक की गई सरसों भी मंडियों तक पहुंचने लगी है।
इस साल सरसों के सीजन में सरसों का एमएसपी (sarso MSP) बढ़ाया गया था, इसके बावजूद किसानों ने कम ही सरसों की बिक्री की थी। अधिकतर किसानों ने सरसों को स्टॉक कर लिया था। अब भाव में उछाल आते ही किसानों की मौज हो गई है। अचानक सरसों के रेट (Mustard Price today) रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। मंडियों में भी अब व्यापारिक हलचल काफी तेज हो गई है। आइये जानते में किन राज्यों में किस रेट में बिक रही है सरसों।
रेट बढ़ते ही सरसों की आवक में भी बढ़ौतरी –
इस समय अधिकतर राज्यों की मंडियों (mandi bhav today) में सरसों का रेट 7100 रुपये क्विंटल से ऊपर हो गया है। मंडियों में सरसों की खरीद बढ़ने का कारण सरसों के भाव (sarso rate hike) में तेजी को माना जा रहा है। मुख्य सरसों उत्पादक राज्य राजस्थान में भी अब प्रति क्विंटल सरसों के अधिकतम दाम लगभग 7120 रुपये हो गए हैं। अन्य राज्यों में तो ये और भी हाई हैं। यहां की मंडियों (mandi bhav 20 july) में अब किसान सरसों की ट्रॉलियां भर भरकर लाने लगे हैं, इससे जाम जैसी स्थिति बनी है।
उम्मीद से अधिक बढ़े दाम-
इस समय सरसों के भाव (sarso ka rate) में हुई बढ़ौतरी को इस साल की अब तक की सबसे बड़ी बढ़ौतरी माना जा रहा है। किसानों को सरसों के उम्मीद से भी अधिक रेट मिलने के कारण उनके वारे न्यारे हो गए हैं। कुछ दिन पहले तक राजस्थान की मंडियों (mandi news) में प्रतिदिन औसतन तीन हजार कट्टे ही सरसों आते थे, रेट बढ़ने के बाद 25 हजार कट्टे औसत रूप से मंडियों में पहुंच रहे हैं।
दो माह में आई सबसे ज्यादा तेजी-
सरसों के भाव (sarso ka aaj ka bhav) में दो माह में ही कई राज्यों में प्रति क्विंटल पर 1100 सौ रुपए की तेजी आई है। सीजन की शुरुआत से लेकर अब तक लगभग 1450 रुपए की तेजी सरसों के दामों (sarso rate today) में आ चुकी है। इस कारण अब सरसों का रेट इसके एमएसपी 5950 रुपये से काफी ऊपर हो चुका है। अब त्योहारी सीजन में सरसों तेल के रेट (sarso oil price) बढ़ने से सरसों का रेट और भी बढ़ सकता है।
अलग अलग राज्यों में सरसों के दाम-
राजस्थान की कुछ मंडियों (rajasthan mandi bhav) में सरसों 7170 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रही है तो बिहार में यह 7190 रुपये क्विंटल हो गई है। महाराष्ट्र में सरसों के दाम (sarso price hike) सबसे हाई चल रहे हैं, यहां पर 7415 रुपये तक सरसों का अधिकतम रेट हो गया है। एमपी में सरसों का भाव (MP sarso price) 6955 रुपये क्विंटल के आसपास है।