UP Weather alert :उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार बदलता जा रहा है। बीते दो दिन में बारिश कम हुई है, लेकिन फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश इस बार मानसून में तगड़ी बारिश का गवाह बन रहा है। उत्तर प्रदेश में अब तक 270.6 एमएम बारिश (rain in UP) हो चुकी है, जबकि आमतौर पर 20 जुलाई तक 275.1 एमएम बारिश होती है। पिछले दो दिनों में प्रदेश में कम बारिश दर्ज की गई है, लेकिन अब भी यह बारिश सामान्य से मात्र 2% कम है। आने वाले दिनों के लिए उत्तर प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है।
इस साल उत्तर प्रदेश में लगातार झमाझम बारिश हो रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सामान्य से 28% ज्यादा बारिश हो चुकी है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में 21 जुलाई तक 301.8 एमएम बारिश दर्ज (rain in UP) की गई है, जोकि सामान्य से बहुत अधिक में आती है।
आमतौर पर 21 जुलाई तक प्रदेश में 235.3 एमएम बारिश होती है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश (east UP Rain Alert) में 18% बारिश कम हुई है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में 248.8 एमएम बारिश हुई है, जबकि 21 जुलाई तक 303.5 एमएम बारिश होनी होती है। मौसम विभाग की ओर से आने वाले तीन-चार दिनों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रदेश में 70% बारिश होने का अनुमान है।
तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश में 3 दिन के लिए भारी बारिश का अलर्ट (barish ka alert) जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 22, 23 और 24 जुलाई को लगातार बारिश देखने को मिलेगी। इस दौरान बिजली गिरने की भी आशंका जताई जा रही है। लोगों को बारिश के दौरान सावधान रहने के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
किस क्षेत्र में कब होगी भारी बारिश
उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग दिनों में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग (IMD rain alert) के अनुसार पश्चिम उत्तर प्रदेश में 22-23 जुलाई को तेज बारिश हो सकती है, तो 26 और 27 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बहुत भारी बारिश हो सकती है।
आने वाले 7 दिन तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और मैदानी इलाकों में बिजली गिरने की संभावना है और हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है।
मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एस एन सुनील पांडे के अनुसार 5 दिनों तक तेज हवाओं के साथ बादल गरजने की संभावना है। प्रदेश के कई हिस्सों में 21 जुलाई को बारिश दर्ज (rain record) की गई है और 22, 23, 24 जुलाई को 70% बारिश होने का अनुमान जताया गया है। इस दौरान बिजली गिरने की भी आशंका है।
कैसा रहेगा आने वाले दिनों में मौसम
प्रदेश के कई जिलों में आज से मौसम बदल जाएगा। आसमान में बादल छाए (clouds) रहेंगे। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा में आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। तेज हवाओं के साथ-साथ 24 घंटे में 6.4 मिमी बारिश होने की प्रेडिक्शन की गई है।
22 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने 22 जुलाई के लिए अच्छी बारिश का अलर्ट जारी (UP me barish 22 July) किया है। अधिकतर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाएं चल सकती हैं।
9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान लगाया जा रहा है और 24 घंटे में 13.5 मिली मीटर बारिश दर्ज की जा सकती है।
23 जुलाई का कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग में 23 जुलाई के लिए भी तेज बारिश का अलर्ट (UP Rain Alert) जारी किया है। अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। दोपहर बाद ज्यादा बारिश होने की संभावना है।
15 किलोमीटर प्रति घंटा तक की हवा चल सकती है। पूरा दिन आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और 24 घंटे के अंदर करीब 15 मिली मीटर बारिश हो सकती है।