Gold Rate Today :सोने के दाम लगातार उतार चढ़ाव से चल रहे हैं। सोमवार को सोने के दामों में तेजी देखने को मिली है। सोना एक लाख के बेहद करीब पहुंच गया है। एमसीएक्स पर सोने में बहुत तगड़ी बढ़ोतरी हुई है। सोने की रफ्तार में सवाल खड़े कर दिए हैं कि आने वाले दिनों में सोने की कीमत कितनी होगी।
सोने के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। 2025 में सोने ने एक अलग ही चाल चली है। इससे पहले सोने की कीमत (gold price) इतनी शायद ही कभी बढ़ी हो।
जिस तेजी से सोना चला है इतनी तेजी पिछले 75 साल में केवल 13वीं बार देखने को मिली है। हाल ही में एक्सपर्ट में बता दिया है कि जुलाई 2026 तक सोने की कीमत कितनी हो जाएगी।
सोना खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान
अगर आप सोने जैसी कीमती वस्तु को खरीद रहे हैं तो इस काम को बहुत सावधानी से करें। सोना खरीदने (gold) से पहले सोने की शुद्धता को जरूर परख लें। इसके लिए हॉलमार्क निर्धारित किया गया है।
हॉलमार्क से पता चलता है कि सोना कितना शुद्ध है। सोना खरीदने से पहले हॉलमार्क का नॉलेज अवश्य ग्रहण कर लें, इसके बाद ही सोना खरीदें।
कब खरीदना चाहिए सोना
सोने की कीमत (sone ki kimat) वैसे तो हमेशा ही कम ज्यादा होती रहती है। परंतु, सोना कम बहुत कम बार होता है और बढ़ता बहुत ज्यादा बार है। इसलिए एक्सपर्ट का कहना है कि सोने को हमेशा डीप में खरीदना चाहिए यानी कि जब गिरावट आए तब ही सोना खरीदना चाहिए।
क्या चल रही है सोने की कीमत
एमसीएक्स पर सोने की कीमतों (sone ke daam) में एक बार फिर से ऐतिहासिक तेजी देखने को मिल रही है। सोमवार को रात 10:24 पर एमसीएक्स पर सोने की कीमत 99354 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रही है।
यह कल के मुकाबले 1330 रुपए प्रति 10 ग्राम अधिक है। सोने में 1.36% का इजाफा देखने को मिला है। आज सोना सुबह 98,220 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला था और 1200 रुपये से भी ज्यादा बढ़ चुका है।
सोने की कीमतों में गिरावट का अनुमान
आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में गिरावट का अनुमान लगाया जा रहा है। एक्सपर्ट विजय सोनी का कहना है कि शुल्क को लेकर चल रही अमेरिका की ओर से गतिविधियों का असर अब कम होगा और जिओ पॉलिटिक्स टेंशन कम होने से निवेशक अपने शेयर बाजार की ओर लौट जाएंगे।
इससे बाजार में सोने की अधिकता हो जाएगी और सोने के दाम (gold rate today) गिर सकते हैं। उन्होंने अनुमान लगाया है कि जुलाई 2026 तक सोने की कीमत करीब 78000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह सकती है।
जुलाई में कितने बढ़े सोने के दाम
जुलाई में भी सोने की कीमत (gold price today) लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक जुलाई में 2905 रुपए प्रति 10 ग्राम रुपए सोना बढ़ चुका है। 23 जून को सोने की कीमत 95886 रुपए प्रति 10 ग्राम थी जो अब बढ़कर 98000 से बहुत ऊपर जा चुकी है। यह रेट बिना जीएसटी के हैं। जीएसटी (GST on Gold) जोड़कर देखें तो सोने की कीमत 1 लाख को क्रॉस कर सकती है।