UP rain alert : मौसम अब तूफानी रूप देखने वाला है। लगातार बारिश से बाढ़ का खतरा बढ़ जाएगा। ऐसे में लोगों को जलभराव की समस्या का भी सामना करना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा सहित अलग-अलग राज्यों में तेज बारिश (barish ka alert) को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बारिश का अलर्ट जारी करके लोगों को सचेत कर दिया गया है।
मौसम ने एक बार फिर से करवट ले लिया है। यूपी, बिहार, दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा व राजस्थान में मौसम फिर से बदल गया है। अगले 30 घंटे के लिए मौसम विभाग की ओर से अलर्ट (rain alert) जारी किया गया है। इससे अलग-अलग जिलों में अलग-अलग मौसम की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।
कहां के लिए अलर्ट चाहिए
मौसम विभाग की ओर से आज और अगले 24 घंटे के लिए उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, एनसीआर, पंजाब, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के लिए तगड़ी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया गया है।
हिमाचल और उत्तराखंड में बादल फटने की भी आशंका है। आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। आईएमडी ने दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर समेत महाराष्ट्र, गुजरात में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
इस सप्ताह होगी तेज बारिश
आईएमडी के अनुसार दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर भारत व महाराष्ट्र, गुजरात में तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार मानसून के सीजन में पूरे सप्ताह बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी और अधिकतम तापमान भी कम होगा।
बाढ़ का हुआ खतरा
दूसरी ओर झारखंड से पानी छोड़े जाने के बाद बंगाल में बाढ़ (flood alert) का खतरा हो गया है। झारखंड में मूसलाधार बारिश से मैथन एवं पंचेत बांध से 17.78 लाख क्यूसेक पानी बंगाल के लिए छोड़ा गया है, जिससे बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। निचले इलाकों में रह रहे लोगों के लिए बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है और जिला प्रशासन को भी इसकी सूचना दे दी गई है।
गंगा भी खतरे के निशान के ऊपर
गंगा भी खतरे के निशान के ऊपर चल रही है। 23 सेंटीमीटर के ऊपर गंगा (water level in Ganga) बह रही है। इससे भी बिहार में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। लोगों को सचेत रहने का अलर्ट जारी किया है।
अगले 24-48 घंटे में इन राज्यों में होगी बारिश
मौसम विभाग की ओर से अगले 24-48 घंटे के लिए उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट (rain alert in UP) जारी किया गया है। हरियाणा के भी सभी जिलों में बारिश का दौर देख सकते हैं। पंजाब, चंडीगढ़ में भी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। राजस्थान के सभी हिस्सों में बारिश का अलर्ट है। बिहार, झारखंड में भी बारिश का अंदेशा जताया जा रहा है।
