Weather Update : दिल्ली-NCR में सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बदलते मौसम की वजह से मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में सुबह से तेज बारिश हो रही है। बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाने वाली है।
दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से भारी बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है। इसकी वजह से मौसम सुहावना हो गया है। तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। हालांकि स्कूल कॉलेज और दफ्तर जाने वालों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 29 जून से अब तक सामान्य से आठ प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आइए जानते हैं मौसम की पूरी जानकारी।
दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Mausam) में बुधवार सुबह से जोरदार बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके अलावा तापमान में कुछ गिरावट देखी जाने की संभावना है। यहां पर लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने वाली है। हालांकि ट्रैफिक जाम से सुबह समय से स्कूल-कॉलेज और दफ्तर पहुंचने वालों की परेशानी बढ़ गई।
बारिश होने की वजह से एनसीआर (NCR Weather Update) में कड़ी सड़कों पर लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बीच कांवड़ियों के गुजरने से सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव बनता नजर आ रहा है। नोएडा सेक्टर-82 में नाला चोक होने से सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है। नोएडा (Noida Mausam) के सेक्टर-63 में सड़क पर जलभराव देखा जा रहा है। इसके साथ ही सेक्टर-59 में पेड़ गिरने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सुबह से हो रही बारिश की वजह से पुरानी दिल्ली (Delhi Ka Mausam) के सदर बाजार की गलियों में जमा हुए पानी से गुजरते लोग। सुबह से हो रही बारिश से गाजियाबाद के सड़कों पर जलभराव दर्ज किया जा रहा है। इसकी वजह से जीटी रोड पर मोरटा, सिहानी, मेरठ मोड़, दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे और चौधरी मोड़ के पास ट्रैफिक जाम लग गया है। बारिश होने की वजह से कई सड़कों पर जलभराव देखा जा रहा है।
29 जून से होगी अत्याधिक बरसात-
मौसम विभाग (Kal Ka Mausam) के अनुसार, 29 जून को मानसून की दस्तक से लेकर दिल्ली में अब तक 234.6 मिमी बारिश दर्ज की जा रही है। सामान्य वर्षा का आंकड़ा 217.5 मिमी तक है। सिर्फ जुलाई में सफदरजंग ने 10 दिन में 127.5 मीमी बारिश दर्ज की गई है।
जबकि इस माह की सामान्य बारिश 143 मिमी तक है। इसके अलावा अन्य इलाकों में भी सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की जा रही है। पालम में इस माह 13 दिन में 228.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जो सामान्य मासिक औसत 150.7 मिमी से 52 प्रतिशत अधिक है।
