UP weather update : उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। अब फिर मौसम विभाग ने प्रदेश के 14 जिलों में भारी बारिश (UP rain alert) होने का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इससे पूरे प्रदेश का मौसम एक बार फिर से बदल जाएगा।
इस बार मानसून शुरू से ही उत्तर प्रदेश (UP weather 28 july) पर मेहरबान है। यहां इस माह की शुरुआत से ही रुक रुककर कई बार बरसात हो चुकी है। अब फिर मौसम विभाग ने 14 जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी कर दिया है। इससे प्रदेश के कई इलाकों में जलभराव की आशंका है। अब उत्तर प्रदेश (UP ka kal ka mausam) के इन जिलों में तेज हवाएं चलने से मौसम फिर से पूरी तरह बदल जाएगा और तापमान में भी गिरावट आएगी। इससे लोगों को गर्मी से भी राहत मिलेगी।
पूर्वी व पश्चिमी इलाकों में होगी झमाझम बारिश-
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश (UP weather tomorrow) के पूर्वी व पश्चिमी इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। कहीं कहीं पर गरज-चमक के साथ बारिश के दौरान बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी की गई है। मौसम विभाग ने पूर्वी व पश्चिमी यूपी (UP weather today) के 14 जिलों में मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया है।
बारिश के दौरान कई जगह वज्रपात की संभावना-
उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश (UP 29 july rain alert) होने का अनुमान है। इस दौरान कुछ स्थानों पर वज्रपात भी हो सकता है। खासकर गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड और मथुरा में कहीं कहीं बिजली गिरने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, रामपुर, बरेली, बदायूं और आसपास के इलाकों में बारिश (UP me barish) के दौरान बिजली गिर सकती है।
राजधानी में ऐसा रहेगा मौसम –
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मौसम (lucknow weather news) लगातार बदल रहा है। यहां पर बादलों की आवाजाही जारी है। यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम विभाग (IMD rain alert) के अनुसार जुलाई माह के शुरू में भी लखनऊ में बारिश से मौसम में ठंडक घुली थी, अब फिर बारिश का सिलसिला यहां जारी होने वाला है।
इन जिलों में होगी सबसे ज्यादा बारिश-
मौसम विभाग (IMD update) के अनुसार उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में सबसे ज्यादा 55 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है। वहीं, बांदा, ललितपुर जिलों में 50 एमएम बारिश (rain alert in UP) की संभावना है। इसके अलावा झांसी और जालान में 40 एमएम बारिश हो सकती है।
इन इलाकों भी जमकर बरसेंगे बादल –
बंगाल की खाड़ी में बने मानसूनी दबाव बढ़ने व पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज उत्तर प्रदेश (UP news) के उत्तरी पश्चिमी भाग में कई स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। 30 जुलाई से मानसूनी सक्रियता बढ़ने से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी वर्षा (UP rain alert 29 july) होने की संभावना है।
बारिश के चलते स्कूल बंद –
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में छोटी कक्षा के बच्चों के लिए बारिश (rain alert for UP) के चलते स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर आगामी दिनों में बारिश (UP ka mausam) की स्थिति को देखते हुए यह फैसला फिर से लिया जा सकता है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेशों का पालन करने व बारिश (UP rain alert 29 july) के दौरान किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए सतर्क रहने को गया है।
