sarso rate hike : सरसों के भाव में अचानक आई तेजी के कारण सरसों के दाम टॉप लेवल पर जा पहुंचे हैं। सरसों के रेट ( sarso maximum price) में कई दिनों से उतार चढ़ाव बना हुआ था, इसी उतार चढ़ाव के बीच एक बार फिर से सरसों का भाव उछलकर हाई लेवल पर आ गया है। आइये जानते हैं किस मंडी में कितना है सरसों का रेट।
सरसों का वैसे तो ऑफ सीजन ही चल रहा है, लेकिन भाव में बढ़ौतरी से मंडियों (mandi bhav 30 july) में सरसों के शुरुआती सीजन जैसा ही माहौल बन गया है। अब सरसों के भाव (sarso rate hike) बढ़ने के कारण इसकी आवक और बिक्री में भी तगड़ी बढ़ौतरी देखी जा रही है। मंडियों से लेकर बाजार तक किसान और व्यापारी सरसों की खरीद फरोख्त को लेकर मोलभाव कर रहे हैं। किसानों को सरसों की बिक्री से निजी व्यापारियों से अच्छा खासा मुनाफा कमाने का मौका मिल रहा है।
प्रति क्विंटल सरसों का बदल गया रेट-
सरसों के रेट में बढ़ौतरी होने से अब भाव में परिवर्तन हुआ है। यह एमएसपी (sarso MSP) 5950 से 1950 रुपये तक ऊपर पहुंच गया है। इस कारण सरसों के अधिकतम दाम (sarso maximum price) 7900 रुपये क्विंटल तक हो गए हैं। सरसों का न्यूनतम रेट 6550 रुपये क्विंटल चल रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर यही तेजी बरकरार रहती है तो जल्द ही सरसों के दाम 8 हजार रुपये क्विंटल के आंकड़े को पार कर सकते हैं। अलग अलग राज्यों की मंडियों की बात करें तो सरसों का भाव (sarso price 29 july) न्यूनतम और अधिकतम रेट के इस आंकड़े से कुछ ऊपर और नीचे भी है।
राजस्थान में सरसों का ताजा भाव –
सरसों के सबसे बड़े उत्पादक राज्य राजस्थान में सरसों के रेट (rajasthan sarso price) ज्यादातर मंडियों में 7 हजार रुपये क्विंटल के आंकड़े को पार कर चुका है। मेड़ता मंडी में सरसों का भाव 7180 रुपये क्विंटल तो जयपुर मंडी में 7295 रुपये (jaipur sarso price) प्रति क्विंटल चल रहा है। जोधपुर मंडी में सरसों का रेट 7198 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। चिडावा मंडी में इस समय सरसों भाव 7258 रुपये क्विंटल हो गया है। बस्सी मंडी में भी सरसों का रेट (sarso rate today) पहले से काफी अधिक हो गया है। यहां पर सरसों का रेट 7185 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गया है।
उत्तर प्रदेश में सरसों का रेट –
उत्तर प्रदेश की मंडियों में सरसों के रेट (sarso rate latest) तेजी से बदले हैं। इटावा मंडी में सरसों का भाव 6995 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। मेरठ मंडी में सरसों का भाव 6887 रुपये और बरेली मंडी में 6795 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। ललितपुर मंडी में सरसों का भाव (sarso ka bhav) 7145 रुपये क्विंटल पहुंच गया है। ग्वालियर मंडी में आज 30 जुलाई को सरसों का भाव (mustard price today) 7278 रुपये प्रति क्विंटल है। आगरा मंडी में सरसों के भाव 7900 रुपये क्विंटल तक हो गया है।
अभी और बढ़ेंगे सरसों के दाम-
एक्सपर्ट्स के अनुसार अभी सरसों के दाम (sarso ka bhav) और भी बढ़ेंगे। कुछ माह बाद त्योहारी सीजन आ रहा है, इसमें सरसों तेल व सरसों खली की मांग बढ़ने से सरसों के रेट (sarso price today) हाई हो सकते हैं। इससे किसानों को और भी अधिक मुनाफा सरसों की बिक्री से हो सकता है।