UP DA Salary Hike : उत्तर प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों पर पैसे की बरसात होने वाली है। यूपी (UP news) की योगी सरकार राज्य के कर्मचारियों को डीए बढ़ौतरी (UP DA Update) सहित दो बड़ी सौगात देगी। इसके कर्मचारियों को महंगाई से लड़ने में मदद मिल सकेगी। आइये जानते हैं इससे जुड़ी पूरी डिटेल इस खबर में।
उत्तर प्रदेश सरकार अपने राज्य के कर्मचारियों पर लगातार मेहरबान होती जा रही है। अब सरकार ने लाखों सरकारी कर्मचारियों को डीए (UP DA News) के अलावा एक और बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर ली है। इस पर बड़ा अपडेट आया है, ये दो बड़ी सौगात मिलने के बाद कर्मचारियों (UP govt employees) को महंगाई के इस दौर में अपना बजट संतुलित करने में और ज्यादा मदद मिलेगी।
डीए बढ़ौतरी के अलावा वेतन भी बढ़ेगा-
पिछले दिनों ही यूपी की योगी सरकार ने डीए (DA/DR hike 2025) में बढ़ौतरी की थी। यह बढ़ौतरी जनवरी से लेकर जुलाई 2025 तक की गई थी। राज्य सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों के डीए (DA hike 2025) में 2 प्रतिशत की बढ़ौतरी की थी। इससे डीए 55 प्रतिशत हो गया था, जो केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर है। अब फिर केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ते ही उत्तर प्रदेश में भी डीए बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा 8वें वेतन आयोग (8th pay commission) के लागू होने के बाद उत्तर प्रदेश में भी सरकारी कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया जा सकता है। ये दो सौगात उत्तर प्रदेश सरकार (UP govt) अपने कर्मचारियों को दे सकती है।
कर्मचारियों को है यह इंतजार-
उत्तर प्रदेश के करीब 12 लाख सरकारी कर्मचारी इंतजार कर रहे हैं कि कब केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों की डीए (Dearness Allowance) बढ़ोतरी लागू करेगी। यह इंतजार इसलिए किया जा रहा है क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि इसके बाद उनका भी महंगाई भत्ता (UP DA Hike July 2025) बढ़ा दिया जाएगा। इसी तरह से 8वें वेतन आयोग के लागू होने का भी इंतजार किया जा रहा है।
इतना बढ़ेगा महंगाई भत्ता –
उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के डीए (DA latest news) में 3 से चार प्रतिशत तक की डीए बढ़ौतरी हो सकती है। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार (central govt) भी AICPI के आंकड़ों के अनुसार 3 या 4 प्रतिशत डीए बढ़ा सकती है। AICPI के आंकड़े मई तक के आए हैं जो 144.0 हैं। जून में भी यही आंकड़ा रहता है या कुछ बढ़ता है तो तीन से चार प्रतिशत तक की डीए बढ़ौतरी केंद्रीय कर्मचारियों (central employees) को मिल सकती है। यह जुलाई से दिसंबर 2025 तक की डीए बढ़ौतरी होगी। इसके बाद यूपी सरकार भी इसी तर्ज पर डीए (DA latest update) बढ़ौतरी कर सकती है।
वेतन में होगी इतनी बढ़ौतरी –
केंद्रीय कर्मचारियों को 2.86 फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) के हिसाब से 8वें वेतन आयोग में वेतन बढ़ौतरी मिल सकती है। ऐसा होने पर केंद्रीय कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 18 हजार से 51480 रुपये प्रति माह पहुंच जाएगा। यह बढ़ौतरी 33480 रुपये प्रति माह होगी। उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों को भी इसी हिसाब से वेतन बढ़ौतरी (basic salary hike) मिल सकती है।