UP Employees Salary Hike :उत्तर प्रदेश में कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ौतरी कन्फर्म हो गई है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफे से उनकी सैलरी में 9 हजार रुपये का इजाफा होगा। इससे कर्मचारियों को तगड़ा लाभ होगा। कर्मचारियों के लिए जरूरी आंकड़े आ गए हैं।
उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों को सैलरी बढ़ौतरी का बेसब्री से इंतजार है। अब कर्मचारियों का इंतजार खत्म होने वाला है। कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ौतरी होने वाली है। कर्मचारियों का इंतजार जल्द खत्म हो जाएगा।
कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता सबसे जरूरी है। आज के समय में एक बड़ा हिस्सा कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का ही मिलता है जो एचआरए और टीए को भी प्रभावित करता है।
यूपी में 16 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
उत्तर प्रदेश (UP News) के 16 लाख कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी से लाभ होगा। कर्मचारियों को जिस पल का बेसब्री से इंतजार था, वह अब आ रहा है। जुलाई के महंगाई भत्ते (DA Hike UP) में बढ़ोतरी कंफर्म हो गई है। केंद्रीय कर्मचारियों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा।
आ गए महत्वपूर्ण आंकड़े
ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (All India Consumer Price Index) के आंकड़े आ गए हैं। इन आंकड़ों ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को कंफर्म कर दिया है। फिलहाल तक के आए आंकड़ों के अनुसार अनुमान लगाया जा रहा है कि कर्मचारियों की सैलरी में 3% महंगाई भत्ता (UP DA Hike) बढ़ेगा। महंगाई दर 58% से ऊपर जा चुकी है।
7वें वेतन आयोग के तहत आखिरी संशोधन
उत्तर प्रदेश में कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग (7th pay commission) के तहत सैलरी मिल रही है। सातवें वेतन आयोग के तहत यह आखिरी महंगाई भत्ते का संशोधन है। महंगाई भत्ते (DA Hike News) में हर 6 महीने में संशोधन किया जाता है।
महंगाई भत्ता कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई के हिसाब से उनकी वास्तविक सैलरी दिलाने का काम करता है। हर 10 साल में सरकार की ओर से मूल वेतन को फिक्स किया जाता है, जिसके आधार पर अगले 10 साल तक हर 6 महीने में महंगाई का आकलन करके महंगाई भत्ते को संशोधित किया जाता है।
कितना होगा महंगाई भत्ते में इजाफा
कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों के अनुसार 3% का इजाफा हो सकता है। फिलहाल कर्मचारियों को 55% महंगाई भत्ता (DA in UP) मिल रहा है। 3% के बढ़ोतरी से उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 58% हो जाएगा।
जून महीने का ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स का आंकड़ा 145 रहा है। कर्मचारियों को जनवरी 2025 के महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत का इजाफा दिया गया था, जो कर्मचारी की उम्मीद के मुताबिक नहीं था।
सैलरी में होगा इतना इजाफा
उत्तर प्रदेश में कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी उनकी बेसिक सैलरी (Basic Salary) पर निर्भर करती है। कर्मचारियों को जितने भी बेसिक सैलरी मिल रही होगी उसी के ऊपर प्रतिशत के हिसाब से महंगाई भत्ता लागू होता है।
जिस कर्मचारी को 25000 रुपये प्रति महीना बेसिक सैलरी (UP DA Hike) मिल रही है तो उसकी सैलरी में 750 रुपये का इजाफा होगा। सालाना बढ़ौतरी की बात करें तो 9 हजार रुपये प्रति महीना होगी।
