Gold Price Today: सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में आज गिरावट आई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, आज 999 फीसदी शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना 99,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है. वहीं, चांदी की कीमत 113165 रुपये प्रति किलोग्राम है, जो सोमवार को 114050 रुपये थी. आज 24 कैरेट सोने की कीमत में 477 रुपये तक की गिरावट आई है. वहीं, चांदी में 885 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है. जीएसटी समेत चांदी की कीमत घटकर 116,559 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. सोमवार को बिना जीएसटी के चांदी 114050 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. जबकि, सोमवार को सोना 99623 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.
सोने की कीमतों में गिरावट
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 999 शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना आज 99146 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। वहीं, 995 शुद्धता वाला सोना 98749 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। इसके अलावा 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने का भाव 90,818 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट सोने की कीमत आज 74360 रुपये है। वहीं, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने का भाव आज 58,000 रुपये प्रति तोला है। चांदी की कीमत आज 113165 रुपये प्रति किलो है, जो सोमवार को 114050 रुपये थी। इन कीमतों में जीएसटी नहीं जोड़ा गया है, और आपको आभूषण खरीदते समय अलग से मेकिंग चार्ज भी देना होगा।

आपको बता दें कि 19 अगस्त तक 999 शुद्धता वाला सोना 477 रुपये सस्ता हो चुका है। वहीं, 995 शुद्धता वाला सोना आज 475 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं, 750 शुद्धता वाला सोना 357 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं, चांदी की कीमत 885 रुपये सस्ती हुई है।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार तक हर सुबह और शाम सोने और चांदी के भाव प्रकाशित किए जाते हैं।
