स्कूल की छुट्टियाँ:- सितंबर 2025 के महीने में ढेर सारी छुट्टियाँ हैं। बच्चे स्कूल की छुट्टियों का इंतज़ार करते रहते हैं और अपने परिवार के साथ घूमने जाते हैं। बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता भी स्कूलों में होने वाली छुट्टियों के बारे में जानते हैं। जब छुट्टियाँ आती हैं, तो सभी लोग खेल-कूद के ज़रिए एक साथ मौज-मस्ती करके खुद को तरोताज़ा करते हैं। अगर आप भी सितंबर में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह सबसे अच्छा समय है। इस महीने में 4 रविवार के साथ-साथ अन्य छुट्टियाँ भी हैं।
ओणम: 4 और 5 सितंबर
ओणम का त्यौहार केरल और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। भगवान महाबली की स्मृति में मनाया जाने वाला यह त्यौहार 4 और 5 सितंबर को मनाया जाएगा। इस त्यौहार के अवसर पर स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी और बच्चों को सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
ईद-ए-मिलाद: 5 और 6 सितंबर
मुस्लिम समुदाय का प्रमुख त्योहार ईद-ए-मिलाद 5 और 6 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके अलावा, 5 और 6 सितंबर को पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन के अवसर पर जुलूस और विशेष प्रार्थना का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे राज्यों में स्कूल बंद रह सकते हैं।
नवरात्रि स्थापना: 22 सितंबर।
नवरात्रि का पर्व सितंबर के तीसरे सप्ताह में शुरू होने वाला है। इसकी शुरुआत 22 सितंबर को कलश स्थापना के साथ होगी। इस दिन उत्तर भारत के राज्यों में स्कूल बंद रहते हैं।
दुर्गा पूजा: 29 और 30 सितंबर
सितंबर के आखिरी हफ्ते में दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन होता है। 29 सितंबर को महासप्तमी और 30 सितंबर को महाष्टमी मनाई जाएगी। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, असम, ओडिशा और त्रिपुरा में भी स्कूलों की छुट्टियां रहेंगी।
