Gold Rate In Rajasthan : सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव का दौर जारी है। बीते दिनों जहां सोने के भावों में बढ़ोतरी देखी गई थी वहीं, आज 8 सितंबर को सोने के भावों में बढ़ोतरी आई है। अब कुछ ही दिनों नवरात्रि का त्योहार आने वाला है। ऐसे में अगर आप सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तोर आइए खबर में जानते हैं कि राजस्थान (jaipur gold silver price) में 10 ग्राम सोने के भाव क्या चल रहे हैं।
सिंतबर माह चल रहा है और इस माह सोने की कीमतों में लगातार बढ़ौतरी देखी जा रही है और सोने की बढ़ती कीमतें नए स्तर छू रही हैं। सोने की कीमतों में इस ताबड़तोड़ बढ़ौतरी के चलते सोना (Sone ke Rate) हाई लेवल पर पहुंच गया है। आज 8 सिंतबर को भी सोने की कीमतों ने जोरदार छलांग लगाई है। आइए खबर में जानते हैं कि सर्राफा बाजार में इन दिनों सोने के भाव क्या चल रहे हैं।
एक्सपर्ट ने दी सोने को लेकर जानकारी
जहां अब एक ओर सोने की कीमतों (gold silver price) में उछाल देखा जा रहा है, वही, चांदी के भाव स्थिर बने हुए हैं। जानकारो का कहना है कि बीते कुछ समय से सोने की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। वहीं, चांदी पहले ही अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी है। उनका कहना है कि इस उतार-चढ़ाव के चलते सोना और चांदी दोनों ही धातुएं सीजनल रिकॉर्ड पर कारोबार कर रही हैं।
उनके मुताबिक वैश्चिक आर्थिक परिस्थितियों की अनिश्चितता और निवेशकों का रुझान कीमती धातुओं की ओर बढ़ने से सोने-चांदी की कीमतों (Sone Chandi Ke Bhav) में उतार-चढ़ाव हो रहा है। कहा जा रहा है कि आने वाले समय में चांदी की मांग सोने की तुलना में और तेजी पकड़ सकती है।
सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट
राजस्थान के सर्राफा बाजार में बीते दिनों शुद्ध सोना (Rajasthan Gold Rate ) 700 रुपए चढ़ा था और आज एक बार फिर इसमे 900 रुपए की बढ़ोतरी हुई, जिसके बाद सोने का भाव 110,200 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं। वहीं, 22 कैरेट गोल्र्ड की बात करें तो 22 कैरेट सोने की कीमत भी 900 रुपए बढ़कर 102,800 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए हैं। बात करें चांदी की तो चांदी (Silver Prices ) बीते दिनेां 700 रुपए गिरी थी और अब 1,26,900 रुपए प्रति किलो पर स्थिर है।
क्यों आ रही सोने में तेजी
जानकारो का कहना है कि सोने (Sone Ke Rate ) में यह तेजी अंतरराष्ट्रीय हालातों के चलते देखी जा रही है। रूस-यूक्रेन युद्ध से उत्पन्न अस्थिरता, महंगाई का डर और फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में नरमी ने सोने में इन्वेस्ट करने वाले इन्वेस्टर्स के लिए सोने को सुरक्षित ऑप्शन बना दिया है। इसके साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट के चलते भी सोने की कीमतों में इजाफा देखा जा रहा है।
क्या आगे बढ़ सकते हैं सोने के भाव
दरअसल, बता दें कि अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Former US President Donald Trump) के टैरिफ प्लान और संभावित व्यापार युद्ध की आशंकाओं के चलते सोने में निवेश बढ़ा है। चीन और रूस जैसे देशों द्वारा बड़े पैमाने पर सोने की बढ़ती खरीददारी ने इसकी वैश्विक मांग को मजबूती दी है।
सब मिलाकर इन परिस्थितियों को देखते हुए सोना एक बार फिर निवेशकों की पहली पसंद बन रहा है। एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले दिनों में भी सोने की कीमतों (Sone Ki Kimatein ) में मजबूती बनी रह सकती है, वहीं, चांदी भी अब धीरे-धीरे आगे बढ़ सकती है।
