Gold Rate : सोने की कीमतों में पिछले काफी दिनों से छप्परफाड़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। साल की शुरुआत से ही इसमें तेजी का दौर जारी है। बीच-बीच में एक दो बार सोने में गिरावट आई थी, लेकिन अब इसकी कीमतों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सोने में 3900 प्रति 10 ग्राम की जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। चलिए जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट –
सोने ने साल 2025 में तगड़ा रिटर्न दिया है। पिछले कई सालों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो इस साल (2025) में सबसे ज्यादा महंगा हुआ है। जनवरी महीने में 75 से 70,000 रुपए प्रति तोला मिलने वाला सोना अब 1 लाख से ऊपर बिक रहा है। सोने की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। आज सोने की कीमतें इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि आम लोगों के लिए एक तोला सोना खरीदना भी मुश्किल हो गया है।
पिछले एक हफ्ते की बात करें तो सोने में रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिली है। बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट सोने (24 carat gold rate) में सबसे ज्यादा उछाल आया है। सोने की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव की वजह से निवेश को और आम खरीदारों की चिंता बड़ी गई है।
MCX पर 39,00 रुपये महंगा हुआ सोना –
एमसीएक्स पर 24 कैरेट गोल्ड के रेट (MCX GOld Rate) 39,00 से ज्यादा महंगे हुए हैं। वायदा बाजार के साथ लॉकल बाजारों में भी सोने की कीमतें सातवें आसमान पर जा पहुंची है। अगर आप इन दिनों में सोने की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो बाजार जाने से पहले 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट जरूर चेक कर लें।
साल 2025 में सोने ने लगभग 34% का रिटर्न दिया है। इससे निवेश को को तगड़ा इजाफा हुआ है। वहीं खरीदारों को झटका लगा है। बीते सप्ताह 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने (Gold rate Hike) के रेट हाई लेवल पर चल रहे हैं। 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों (Sone Ka Bhav) ने नया रिकॉर्ड बनाया दिया है। एमसीएक्स पर 3 अक्टूबर की एक्सपायरी वाला 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड 1,07,740 रुपए पर क्लोज हुआ है। कारोबार के दौरान यही सोना 1,07,807 रुपए के उच्चतम स्तर तक जा पहुंचा। 29 अगस्त 2025 को सोने का रेट 1,03,824 रुपए प्रति 10 ग्राम था। इसका मतलब यह है कि हफ्ते भर में सोने में 3,916 रुपए की तेजी आई है।
इस साल में कितना महंगा हुआ सोना –
1 जनवरी 2025 को एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने का भाव (24 carat gold rate) 79,677 रुपए प्रति 10 ग्राम था जो अब महंगा होकर 1,07,700 रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा पहुंचा है यानी इस साल में अब तक सोने में 28 063 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले महीने में सोने में आई तेजी की बात करें तो साथ 7 अगस्त 2025 को सोने का भाव (Gold Rate) 1,01,468 रुपए प्रति 10 ग्राम था जो अब महंगा होकर 1,07,740 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है यानी इसमें एक महीने में 6,272 रुपए की तेजी आई है।
14,18,22 और 24 कैरे सोने का भाव –
24 कैरेट सोने का भाव 1,06,338 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने के रेट 1,03,790 रुपये प्रति 10 ग्राम
18 कैरे सोने का भाव 86,130 रुपये प्रति 10 ग्राम
14 कैरेट सोने का भाव 68,590 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोने और चांदी की कीमतें (Gold Silver Rate) इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट पर आए दिन अपडेट की जाती हैं। यहां पर आप सोने व चांदी के लेटेस्ट प्राइस चेक कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर सोने की कीमतों में जीएसटी और मेकिंग चार्ज जोड़कर नहीं बताई जाती है। ऐसे में अगर आप किसी स्थानीय ज्वेलर्स से आभूषण बनवाने की सोच रही है तो जीएसटी और मेकिंग चार्ज के साथ रेट जरूर पता कर लें। क्योंकि इन दोनों के ऐड होने के बाद गोल्ड की कीमतें बढ़ सकती हैं।
दीवाली तक कितना महंगा होगा सोना?
सोने की कीमतों (Gold Price) में लगातार आ रही जबरदस्त तेजी के पीछे कई महत्वपूर्ण कारक हैं। इस साल की शुरुआत से ही सोने में रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिल रही है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चित, डॉलर की कमजोरी और जियो पोलिटिकल टेंशन के कारण सोने में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसके अलावा पिछले दिनों अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कई देशों पर टैरिफ शुल्क लगाने के कारण भी सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) को सपोर्ट मिला है।
इसकी वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अनिश्चित का माहौल बनने से निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने मैं जमकर पैसा लगा रहे हैं, जिसकी वजह से सोना सातवें आसमान पर जा पहुंचा है। इसके अलावा, त्योहार और शादी-विवाह का सीजन आने से भी सोने की मांग बढ़ी है और इसकी कीमतें रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। एक्सपर्ट का मानना है कि जिस तरह से फिलहाल सोना महंगा हो रहा है। दिवाली तक इसके रेट (GOld Rate Hike) 1,20,000 प्रति 10 ग्राम तक जा सकते हैं।
