Gold Rate : यूपी में सोने और चांदी की कीमतों में आए दिन उतार चढ़ाव देखने को मिल जाता है। जहां एक और पिछले काफी समय से सोने की कीमतों (Gold Price Today) में पिछले काफी दिनों से कम हो रही थी। वहीं अब एक बार फिर सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। ऐसे में आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सोने और चांदी की कीमतों में आए दिन बदलाव देखने को मिल जाता है। पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही थी, वहीं अब सोने की कीमतों (Sone ki kemat) में तेजी देखी जा रही है। सोने की कीमतों में तेजी आने की वजह से सोना खरीदारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं दूसरी ओर सोने की कीमतों ने निवेशकों को काफी राहत दी है। आइए जानते हैं आज सोने की ताजा कीमत क्या है।
आज इस रेट मिल रहा सोना
- उत्तर प्रदेश में सोने के भाव में तेजी आई है। आज यूपी (UP Gold Rate) में सोना 1,05,005 रुपए प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है।
- लखनऊ में सोने के भाव 1,05,010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
- नोएडा में सोने की कीमतों की बात करें तो यहां भी तेजी देखने को मिली है। नोएडा में आज 10 ग्राम सोने का भाव 1,05,004 – रुपये प्रति 10 ग्राम है।
- गाजियाबाद में भी सोना (Gold Price) महंगा हुआ है। यहां आज 10 ग्राम सोने का रेट 1,05,002 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
- मेरठ अयोध्या में भी सोना महंगा हुआ है। यहां पर प्रति 10 ग्राम सोना 1,05,010 रुपये बिक रहा है
- गोरखपुर और कानपुर में सोने की कीमतों (Sone ki kemat) में इजाफा हुआ है। यहां सोने की कीमत 1,04,995 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
- वाराणसी और आगरा में सोने के भाव की बात करें तो यहां भी कीमती धातु की कीमत में इजाफा हुआ है। दोनों ही शहरों में सोने के भाव 1,05,010 से ऊपर है।
आज इस रेट मिल रहा है 22 कैरेट गोल्ड
आज 22 और 24 कैरेट सोने के भाव में तेजी देखने को मिली है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,00,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमतों (24K Gold Price) की बात करें तो यह 1,05,000 प्रति 10 ग्राम पर हैं। जानकारी के लिए बता दें कि गोल्ड की इन कीमतों में जीएसटी और मेकिंग चार्ज को शामिल नहीं किया गया है। अगर आप सोने की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो ज्वेलर्स के पास जाने से पहले जीएसटी (GST On Gold Rate) और मेकिंग चार्ज के साथ सोने की कीमत जरूर चेक कर लेनी चाहिए।
यूपी में चांदी का ताजा भाव
एक तरफ जहां सोने की कीमतों (Gold rate) में तेजी आ रही है। वहीं दूसरी तरफ चांदी के रेट (Silver Rate) भी पीछे नहीं है। इसमें भी लगातार तेजी देखने को मिल रही है। पिछले कुछ दिनों से इसके रेट स्थिर बने हुए थे, लेकिन अब यूपी में चांदी की कीमत (Up Gold rate) 1,38,000 प्रति किलोग्राम है। 7 सितंबर को भी चांदी के भाव 1,38,000 प्रति किलोग्राम थे, यानी आज इसके भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
आने वाले दिनों में कितना महंगा होगा सोना
सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver latest rate) में लगातार उतार चढ़ाव बना हुआ है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जिस तरह से सोने और चांदी की कीमतों में इस समय जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में दोनों ही कीमती धातुओं के रेट छल सकते हैं। कुछ दिनों में त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में सोने और चांदी की डिमांड बढ़ने से रेट साथ में आसमान पर जा सकते हैं। अनुमान है की दिवाली पर सोना (Gold rate Hike) 1,20,000 रुपए प्रति 10ग्राम हो सकता है।