Gold Rate : सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। साल की शुरुआत से ही सोना महंगा हो रहा है। साल 2025 में सोने ने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। आज भी 22 और 24 कैरेट सोने की कीमतों (24 carat gold rate)में उछाल आया है। इन दिनों में अगर आप आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं तो ज्वेलर्स के पास आने से पहले लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर ले।
सोने के भाव (Sone ka Bhav) में लगातार आ रही तेजी ने सभी को चौंका दिया है। पिछले 5 सालों में सोने की कीमतों में इतना इजाफा नहीं देखा गया जितना साल 2025 की पहली छमाही में सोना महंगा हुआ है। सोने की कीमत बढ़ने से निवेशकों को खूब मुनाफा हुआ है। वहीं, सोना खरीददार के चेहरे पर मायूसी छाई हुई है।
आज भारतीय सर्राफा बाजार में 9 सितंबर 2025 को सोने और चांदी की कीमतों (gold silver latest rate) में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 107312 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं चांदी के रेट की बात करें तो इसमें भी इजाफा हुआ है। भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आने के पीछे प्रमुख कारण है।
सोने और चांदी की कीमतों में हुआ बदलाव –
प्रति 10 ग्राम सोना शुक्रवार सोने का रेट सोमवार सोने रेट इतना हुआ बदलाव
सोना (प्रति 10 ग्राम) 106338 107312 974 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 105912 106882 970 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 97406 98298 892 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 79754 80484 730 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 62208 62778 570 रुपये महंगा
चांदी (प्रति 10 ग्राम) 123170 123368 198 रुपये महंगी
22, 24 और 18 कैरेट सोने का रेट –
बता दें कि राष्ट्रीय स्तर पर 995 शुद्धता वाला सोना आज महंगा (Gold Rate Hike) होकर 106800 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है जो कि शुक्रवार को 105912 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं, 916 शुद्धता वाला 22 कैरेट सोना (22 carat gold rate) अब 98298 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है जो की 7 सितंबर को 97406 रुपये प्रति दस ग्राम था। 750 शुद्धता वाला 18 कैरेट सोने का भाव आज 80484 रुपए प्रति 10 ग्राम है और वही 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने का रेट 62778 रुपए प्रति 10 ग्राम है यानी 14 कैरेट सोने का रेट 63 हजार रुपये प्रति दस ग्राम से भी कम है।
चांदी का लेटेस्ट रेट –
जहां, एक और सोने की कीमतों (GOld Silver Price) में जबरदस्त तेजी आई है। वहीं, चांदी के रेट (Silver rate) में अभी तगड़ा उछाल आया है। आज चांदी महंगी होकर 1,23,368 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है जो कि शुक्रवार को 1,23,170 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रही थी। जानकारी के लिए बता दें, कि चांदी की कीमतें जीएसटी के साथ जोड़कर नहीं बताई गई है। अगर आप खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो मेकिंग चार्ज जीएसटी (GST) के साथ चांदी के लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें। क्योंकि इनको जोड़ने के बाद इसकी कीमत में बड़ा बदलाव आ जाता है।