Gold Price : सोने के दामों में लगातार बढ़ौतरी ने लोगों को बारिश के मौसम में भी पसीना छूड़ा रखा है। लोगों के लिए एक बार फिर से बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। सोना जनवरी 2026 में इतना हाई जाएगा कि सर्दी में भी लोगों का पसीना छूट जाएगा।
सोना लगातार बढ़ता जा रहा है। सोने के दामों में बदलाव होता जा रहा है। सोना इस बार तो इतना हाई जाने वाला है कि लोगों कि पहुंच से बाहर हो जाएगा। सोना पहले ही एक लाख के काफी करीब पहुंच चुका है। 22 कैरेट सोने के दाम एक लाख के इतने पास है कि लोगों ने कुछ समय पहले इतना सोचा भी नहीं होगा।
सोने के दामों में हुई है बढ़ौतरी
10 सितंबर 2025 को भी सोने की कीमत (Gold Price) तगड़ी बढ़ गई है। भारतीय सर्राफा बाजार के अनुसार सोना और चांदी की कीमतों में वृद्धि हुई है। 24 कैरेट सोने के दाम 109143 रुपये प्रति 10 ग्राम तक चले गए हैं। चांदी की कीमतों में भी बड़ा परिवर्तन देखने को मिला है।
जानिए शुद्धता वाइज सोने की कीमतों में अंतर
शुद्धता
999
सोमवार शाम के रेट 108037
मंगलवार सुबह का भाव 109143
कितने बदले रेट 1106 रुपये महंगा
शुद्धता
995
सोमवार शाम के रेट 107604
मंगलवार सुबह का भाव 108706
कितने बदले रेट 1102 रुपये महंगा
शुद्धता
916
सोमवार शाम के रेट 98962
मंगलवार सुबह का भाव 99975
कितने बदले रेट 1113 रुपये महंगा
शुद्धता
750
सोमवार शाम के रेट 81028
मंगलवार सुबह का भाव 81857
कितने बदले रेट 829 रुपये महंगा
शुद्धता
585
सोमवार शाम के रेट 63202
मंगलवार सुबह का भाव 63849
कितने बदले रेट 647 रुपये महंगा
चांदी
सोमवार शाम के रेट 124413
मंगलवार सुबह का भाव 124689
कितने बदले रेट 276 रुपये महंगा
आखिर क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम
सोने के दाम एक बार घटना शुरू हो गए थे लेकिन जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड (Donald Trump) ट्रंप ने टैरिफ को लेकर अपने निर्णय लागू किया तो चीन ने भी इसका मुंह तोड़ जवाब दिया। इसके बाद चीन और अमेरिका में ट्रेड (trade war) वॉर शुरू हो गया। इसके चलते बाजारों में अनिश्चित का माहौल बन गया। इस वजह से निवेशकों ने सोने (Gold Rate) को सुरक्षित एसेट मानते हुए सोना खरीदना और ज्यादा शुरू कर दिया जिससे एकदम से सोने के दाम आसमान को छूने लगे।
कितने हो जाएंगे सोने के दाम
सोने के दामों (Gold Price) को लेकर अंतरराष्ट्रीय ब्रोकरेज फर्म की ओर से जानकारी दी गई है कि सोने की कीमतों में साल के अंत तक बहुत ज्यादा वृद्धि होगी। सोना एक लाख के पार जाकर डेढ़ लाख के करीब चला जाएगा। अगर परिस्थितियां ऐसे ही चलती रही तो सोने की कीमत 1 लाख 38 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक जा सकती है।