Sone Ka Bhav : सोने की कीमतें पिछले काफी दिनों से ही हाई लेवल पर चल रही है। इसके भाव में लगातार जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। जनवरी 2025 में 75,000 रुपये तोले मिलने वाला सोना अब 1,10,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से भी ऊपर बिक रहा है। इन दिनों में अगर आप सोने की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो अपने शहर के लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें।
भारत देश में सोना चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, साल की शुरुआत से इसमें रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। साल 2025 में सोने ने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। पहली छमाही में सोने ने लगभग 34 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। अभी भी सोने की कीमतों (Gold Price) पर ब्रेक नहीं लगा है। यह बढ़ती ही जा रही है। आए दिन सोने के बढ़ते भाव (Sone Ka Bhav) नए रिकॉर्ड कायम कर रहे हैं। आज भी सोने के भाव में तेजी आई है।
आने वाले दिनों में और महंगा होगा सोना –
देश की राजधानी दिल्ली (Delhi Gold Rate), कोलकाता, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में सोना महंगा हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में अनिश्चितता का माहौल बनने से अब निवेशक सोने में जमकर निवेश कर रहे हैं, जिसकी वजह से इसके रेट बढ़ते ही जा रहे हैं। पिछले 10 सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस साल सोने में सबसे ज्यादा उछाल दर्ज किया गया है। इस समय देश में 24 कैरेट सोना (24 carat gold rate) 1,10,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से ऊपर बिक रहा है। आने वाले दिनों में त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है और ऐसे में सोने की कीमतों में और भी बढ़ोतरी हो सकती है।
देश में आज यानी 13 सितंबर को 24, 22 और 18 कैरेट सोने (18 carat gold rate) में तेजी आई है। अगर आप सोने की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो ज्वेलर्स के पास जाने से पहले अपने राज्य और शहर के लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें। चलिए नीचे खबर में जानते हैं दिल्ली, यूपी (UP GOld Rate), कोलकाता, अयोध्या और पटना में सोने के ताजा भाव –
कोलकाता में सोने का भाव
आज कोलकाता में सोने की कीमत (Kolkata gold rate) 22 कैरेट सोने के लिए 1,02,000 प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट सोने के लिए 1,11,280 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए 83,460 प्रति 10 ग्राम है।
पटना में सोने का रेट
आज पटना में सोने की कीमत (Patna gold rate Today) 22 कैरेट सोने के लिए 1,02,050 प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट सोने के लिए 1,11,330 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए 83,510 प्रति 10 ग्राम है।
अयोध्या में सोने का भाव
आज अयोध्या में सोने की कीमत (Ayodhya gold rate) 22 कैरेट सोने के लिए 1,02,150 प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट सोने के लिए 1,11,430 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए 83,610 प्रति 10 ग्राम है।
अहमदाबाद में सोने की कीमत
अहमदाबाद में आज सोने की कीमत (Ahmedabad gold rate) 22 कैरेट सोने के लिए 1,02,050 प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट सोने के लिए 1,11,330 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए 83,510 प्रति 10 ग्राम है।
चांदी में 1668 रुपये की तेजी –
घरेलू वायदा बाजार में चांदी की कीमतें में उछाल आया है। आज चांदी 1,668 रुपये महंगी होकर 1,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए हाईलेवल स्तर पर जा पहुंची है। अगले सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद के चलते निवेशकों ने अब चांदी में जमकर पैसा लगाना शुरू कर दिया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX Silver rate) पर अगले साल मार्च डिलीवरी के लिए चांदी वायदा 1,668 रुपये या 1.3 प्रतिशत महंगी होकर 1,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम के उच्च स्तर पर जा पहुंची है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX GOld Silver Rate) पर सबसे ज्यादा कारोबार वाली दिसंबर डिलीवरी भी 1,674 रुपये महंगी होकर 1,28,612 रुपये प्रति किलोग्राम के उच्च स्तर पर थी। वैश्विक स्तर पर दिसंबर डिलीवरी के लिए चांदी वायदा 1.52 प्रतिशत बढ़कर 42.79 डॉलर प्रति औंस हो गया, जो 14 साल का नया उच्च स्तर है।