UP Gold Rate Today : सोने की कीमतों में लगातार तेजी के बाद अब गिरावट आई है। त्योहारों का सीजन करीब आ रहा है और सोना सस्ता हुआ है। इन दिनों में अगर आप सोने की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो यह सही मौका है। दरअसल, सोना 1 लाख 10 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम आंकड़े को पार कर सस्ता हुआ है। चलिए जानते हैं सोने और चांदी के ताजा भाव –
देशभर में ही इस साल सोना चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, जनवरी 2025 की शुरुआत से लेकर अब तक सोने में लगातार तेजी का दौर देखने को मिल रहा है। सोने की कीमतों ने नए रिकॉर्ड स्थापित किए हैं। सोने में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बीच यूपी में इसके रेट गिरे हैं। आज यानी 14 सितंबर को उत्तर प्रदेश के सराफा बाजार में सोने की कीमतों (Up Gold Price) में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, चांदी की कीमतों (Silver Rate Hike) की बात करें तो इसमें तगड़ा उछाल आया है। अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी और मेरठ आदि प्रमुख शहरों के सोने चांदी के रेट जरूर चेक कर लें।
उत्तर प्रदेश (Up Gold rate) के शहरों में सोने और चांदी के रेट अलग-अलग हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज 24 कैरेट सोना 110 रुपए गिरकर 1,12,945 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं वाराणसी के सराफा बाजार (Varanasi gold rate) में 24 कैरेट गोल्ड 130 रुपये सस्ता होकर 1,11,300 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं 13 सितंबर को सोने का भाव 1,11,430 रुपए प्रति 10 ग्राम था। मेरठ में सोने की कीमतों (Meerut gold rate) की बात करें तो यहां 24 कैरेट गोल्ड 1,13,955 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतों में भी गिरावट
आज यानी 14 सितंबर को 22 और 18 कैरेट सोने की कीमतों (18 carat gold rate) में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। 18 कैरेट सोनी के भाव में 900 रुपये की बड़ी गिरावट आई है। अब इसकी कीमत 83,530 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं 22 कैरेट सोना वाराणसी (Varanasi gold rate) में 100 रुपए घटकर 1,02,050 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकी 13 सितंबर को सोने का भाव 1,02,150 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
चांदी ने लगाई लंबी छलांग –
एक और जहां सोने में गिरावट आई है। वहीं, चांदी की कीमतों ने लंबी छलांग लगाई है। चांदी के दामों में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली है। आज यानी 14 सितंबर को चांदी (Chandi Bhav) 1 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की दर से महंगी होकर 1,33,000 रुपए प्रति किलोग्राम के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। वहीं, 13 सितंबर को चांदी का भाव 1,32,000 रुपए प्रति किलो था। चांदी में तेजी (Silver Rate hike) के चलते अब निवेशक इसमे जमकर पैसा लगा रहे हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले समय में निवेश सोने की बजाए चांदी की ओर रूख कर सकते हैं इससे इसकी कीमतों में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल सकती है।
आने वाले दिनों में सोने और चांदी के दाम कैसे रहेंगे ?
वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के संरक्षक विजय तिवारी का कहना है कि सोने की कीमतें (Gold Price) हाल ही में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद इसमें मामूली गिरावट आई है। हालांकि, चांदी की कीमतें पिछले दिनों स्थिर बनी हुई थी, लेकिन अब अचानक लंबी छलांग लगाई है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में उतार चढ़ाव देखने को मिलता रहेगा।
