UP Gold Rate Today : सितंबर महीने की शुरुआत से ही सोने चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है त्योहारों का सीजन करीब आ रहा है और सोने के भाव में उथल-पुथल जारी है पिछले कई दिनों से लगातार महंगा होने के बाद सोना सस्ता हुआ था लेकिन आज एक बार फिर सोने में तेजी आई है चलिए जानते हैं 17 सितंबर को कितने में मिल रहाहै 10 ग्राम सोना
सोने की खरीद करने वालों को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल सोना सस्ता होने के बाद आज यानी 17 सितंबर को एक बार फिर से महंगा हो गया है। सोने के रेट लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। साल 2025 में सोने ने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। जनवरी 2025 से लेकर सितंबर तक सोना (Gold rate Hike) लगभग 35000 प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है।
यूपी में आज महंगा हुआ सोना –
देशभर में सोना चर्चा के विषय बना हुआ है। इसके रेट आए दिन नए रिकॉर्ड बनते ही जा रहे हैं। आज 16 सित7बर को उत्तर प्रदेश में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। यूपी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों (Up Sona Bhav) में तेजी आई है। वही चांदी के रेट स्थिरर रहे हैं।
पटना, कानपुर, लखनऊ में सोने का भाव –
आज 17 सितंबर को पटना में 24 कैरेट गोल्ड का रेट (Patna gold rate) 1,10,410 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी 1,29,210 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।
कानपुर में सोने की कीमतों की बात करें तो यहां 24 कैरेट गोल्ड (22 carat gold Rate Hike) 1,10,490 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। चांदी 1,29,310 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है।
यूपी की राजधानी लखनऊ में सोना (Lucknow gold rate) महंगा हुआ है। आज यहां पर 24 कैरेट गोल्ड 110,490 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
उत्तर प्रदेश में 22 कैरेट सोना (22 carat gold Rate) 99, 999 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं सोमवार को 22 कैरेट सोने का भाव 99,999 रुपए प्रति 10 ग्राम था यानी आज 22 कैरेट सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
दिवाली पर इतने हो जाएंगे सोने के रेट ?
एक्सपर्ट्स का कहना है की बीते काफी दिनों से जिस तरह से सोने की कीमतों (Gold rate hike) में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में इसके रेट और भी बढ़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है की दिवाली पर सोना 1,25,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है, जबकि चांदी (Silver rate Hike) 1,50,000 रुपए प्रति किलोग्राम तक जा सकती है।