Gold Silver Price : सोने की कीमतों में पिछले काफी दिनों से तेजी देखने को मिल रही थी। लेकिन अब सोने में बड़ी गिरावट आई है। लगातार सोना दूसरे दिन सस्ता हुआ है। त्योहारों का सीजन करीब आ रहा है और ऐसे में अगर आप आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए ये सही मौका हो सकता है। चलिए जानते हैं सोने चांदी का ताजा भाव –
इस बार सोने की कीमतों में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिला है। सोने के बढ़ते दाम देश भर में चर्चा का विषय बने हुए हैं। पिछले 9 महीनों में सोना लगभग 35000 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। पिछले कई दिनों से सोने के रेट (GOld Latest Rate) लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन आज दूसरे दिन सोने में गिरावट आई है।
सोने की कीमतों (Gold Price) में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भी गिरी हैं। घरेलू वायदा बाजार में सोना लाल निशान पर ट्रेड कर रहा है। शुक्रवार सुबह एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव 0.02 फीसदी या 20 रुपये की गिरावट के साथ 1,12,609 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है।
अमेरिकी डॉलर (US Dollars) में मजबूती के चलते वैश्विक बाजार में सोने में गिरावट देखने को मिली है। इसके साथ ही घरेलू बाजार में भी सोना सस्ता हुआ है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था के आंकड़े उम्मीद से अधिक मजबूत दर्ज हुए हैं। इससे यूएस फेड के रेट (US Fed Rate) कट आउटलुक को लेकर डाउट पैदा हो गए हैं, जिससे डॉलर मजबूत हो रहा है।
चांदी भी धड़ाम –
सोने के साथ ही चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में भी गिरावट दर्ज की गई है। घरेलू वायदा बाजार में चांदी लाल निशान पर ट्रेड कर रही है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स एक्सचेंज पर चांदी का वायदा भाव (MCX Silver Latest Rate) 0.22 फीसदी या 295 रुपये की गिरावट के साथ 1,36,761 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव –
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कॉमेक्स (COMEX gold rate) पर आज सुबह सोना 3,773.40 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.12 फीसदी या 4.34 डॉलर की गिरावट के साथ 3,745.10 डॉलर प्रति औंस पर जा पहुंचा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का रेट –
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के भाव (Silver Rate) में आज गिरावट आई है। शुक्रवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी 0.14 फीसदी या 0.06 डॉलर की गिरावट के साथ 45.05 डॉलर प्रति औंस पर जा पहुंची है। वहीं, सिल्वर स्पॉट 0.91 फीसदी या 0.41 डॉलर की गिरावट के साथ 44.77 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।