wheat rate hike : गेहूं के भाव में पिछले दो-तीन महीनों से ही उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अब ज्यादातर मंडियों में गेहूं के भाव में तगड़ी तेजी आई है। इससे उन किसानों को ज्यादा लाभ हो रहा है जिन्होंने सीजन के समय गेहूं का स्टॉक किया था जैसे ही गेहूं के भाव (Wheat rate) बढ़े हैं किसान स्टॉक गेहूं को मंडियों में लेकर पहुंच रहे हैं। चलिए जानते हैं गेहूं का लेटेस्ट रेट –
गेहूं के भाव में जबरदस्त तेजी आई है। पिछले कई दिनों से गेहूं के भाव स्थिर बने हुए (gehu ka bhav) थे अब गेहूं के भाव ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। गेहूं के दामों में सोने वाली बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। सरसों के बाद अब गेहूं के रेट हाई लेवल पर जा पहुंचे हैं। किसानों को कई दिनों बाद तगड़े भाव पर गेहूं (wheat Rate) की बिक्री करने का मौका मिल रहा है।
3000 रुपये प्रति क्विंटल से ऊपर पहुंचे गेहूं के रेट –
सरकार ने साल 2025 में गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP 2425 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। फिलहाल देश की ज्यादातर मंडियों में गेहूं का भाव MSP से ऊपर (Wheat MSP) चल रहा है। ज्यादातर मंडियों में गेहूं का रेट 3000 से उपर हैं। खासकर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में गेहूं के दाम (UP wheat price) प्रति क्विंटल पर 300 से 400 रुपये और बढ़ गए हैं। अब मंडियों में गेहूं का अधिकतम रेट (wheat maximum price) 2700 रुपये से बढ़कर 3100 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए है। वहीं, कुछ मंडियों में गेहूं के रेट 3 हजार से कम भी हैं।
यूपी में गेहूं का ताजा भाव – (UP Wheat rate)
मंडी न्यूनतम अधिकतम
अलीगढ़ 2415 2920
घिरौर 2380 2875
बछरावां 2350 2775
हरगांव 2470 2660
आनंदनगर 2422 2800
बंथरा 2465 3025
बरौत 2440 2600
मोहम्मदी 2250 2575
पुखरायां 2325 2840
फैजाबाद 2380 2995
सहारनपुर 2440 3150
मोठ 2410 2956
अकबरपुर 2420 3001
मध्य प्रदेश में गेहूं का लेटेस्ट रेट – (MP gehu ka bhav)
मंडी न्यूनतम अधिकतम
जोबत 2405 2675
खतेगांव 2350 2589
गंजबासौदा 2408 2876
बनापुर 2341 2846
बरेली 2406 2979
अलीराजपुर 2450 2852
इंदौर 2180 3026
आरोन 2250 2650
बड़ामलहरा 2362 2582
भांडेर 2415 2775
बुरहानपुर 2339 2739
धार 2475 2680
हनुमाना 2408 2470
विदिशा 2530 3180
नोट : यहां पर बताए गए गेहूं का रेट (Wheat Rate) प्रति क्विंटल के हिसाब से है। बता दें कि अलग अलग राज्यों की मंडियों में गेहूं का भाव थोड़ा ऊपर -नीचे हो सकता है।