आगामी त्योहारों के बीच, 1 अक्टूबर से आपकी रसोई के बजट को लेकर एक बड़ी खबर आई है! तेल कंपनियों ने इस बार कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। क्या इसका मतलब है कि होटल और रेस्टोरेंट का खाना महंगा हो जाएगा? हालांकि, घरेलू गैस उपभोक्ताओं को इस बार बड़ी राहत मिली है।
अक्टूबर महीने की शुरुआत हो चुकी है। 1 अक्टूबर से तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 16 रूपये की बढ़ोतरी की है, वहीँ 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में अब कमर्शियल सिलेंडर 15 रूपये महंगा होकर ₹1580 की जगह ₹1595 हो गया है, वहीँ कोलकाता में यह ₹16 महंगा होकर ₹1700 में मिलेगा।
मुंबई और चेन्नई में इतने रूपये में मिल रहा
देशभर में 1 अक्टूबर से कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ चुके है। मुंबई में इस सिलेंडर की कीमत ₹16 बढ़कर ₹1547 हो गई है, वहीं चेन्नई में भी यह ₹16 महंगा होकर अब ₹1754 में मिल रहा है।
घरेलू एलपीजी सिलेंडर में नहीं हुआ बदलाव
घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। 14.2 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इसकी कीमत ₹853.00, कोलकाता में ₹879.00, मुंबई में ₹852.50, और चेन्नई में ₹868.50 है।
ATF की कीमतों में भी हुई बढोतरी
अक्टूबर महीने में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में औसतन ₹3,052.5 प्रति किलोलीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की है, जिससे हवाई सफर थोड़ा महंगा हो सकता है। इस वृद्धि के बाद, घरेलू एयरलाइंस के लिए ATF की नई कीमतें (प्रति 1000 लीटर) अब दिल्ली में ₹93,766.02, मुंबई में ₹87,714.39, कोलकाता में ₹96,816.58, और चेन्नई में ₹97,302.14 हो गई हैं।