Gold Rate Today : करवाचौथ के बाद सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। सोने और चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में गिरावट दर्ज होने की वजह से आम लोगों को खरीदी का शानदार मौका मिल रहा है। आइए जानते हैं यूपी में सोने की कीमत।
सोने की कीमतों में आए दिन उतार चढाव देखने को मिल जाता है। जहां एक और पिछले काफी समय से सोने की कीमतों (Today Gold Price) में तेजी दर्ज की जा रही थी, वहीं अब सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आ रही है। सोने और चांदी की कीमत कम होने की वजह से आम लोगों को तो लाभ हो रहा, लेकिन निवेशकों की परेशानी बढ़ रही है।
जानिये आपके शहर में सोने का रेट
आज यूपी में सोने की कीमत में गिरावट आई है। आज यूपी के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, आगरा समेत अन्य शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत (Sona ka Bhav) 1,18,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।
22 कैरेट सोने का रेट
अगर आप 22 कैरेट सोने की खरीदी करना चाह रहे हैं तो आपको बता दें, 22 कैरेट सोना (22K Gold Rate) आज 1,13,100 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। चांदी की कीमत के बारे में बात करें तो ये आज 1,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से मिल रही है।
आने वाले दिनों में इतने होंगे सोने के दाम
एक्सपर्ट्स का मानना है कि कुछ दिनों से सोने (Sone ki kemat) को लेकर जो ट्रेंड देखा जा रहा है, उसे देखकर ये संभावना लगाई जा रही है कि दिवाली तक इसकी कीमतों में खूब इजाफा हो सकती है। सोने की कीमतें भविष्य में भी बढ़ौतरी के मोड में रह सकती है। सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।
