Gold Price : सोने और चांदी के दामों में पिछले काफी दिनों से रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। सोने के रेट आए दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। अब सोने और चांदी के दाम सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। त्योहारों और शादियों का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में आने वाले दिनों में दोनों ही कीमती धातुओं के भाव में तेजी आ सकती है। अगर आप आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं तो अपने शहर के हिसाब से ताजा रेट जान लें।
सोने व चांदी की कीमतों में तगड़ी बढ़ौतरी आई है। आज यानी 13 अक्टूबर 2025 को सोने और चांदी में तेजी दर्ज की गई है। सोने के भाव ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। चांदी की कीमत (Silver Price) भी ऑल टाइम हाई पर है। आज 24 कैरेट सोने महंगा होकर 1,25,230 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 1,14,800 प्रति 10 ग्राम है और 18 कैरेट गोल्ड का रेट 93,960 प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) की बात करें तो आज चांदी की कीमत 1,80,000 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची है।
जानिये सोने का ताजा भाव –
देश में फेस्टिव सीजन शुरू हो गया है। इस सीजन में लोग सोने और चांदी की जमकर खरीदारी करते हैं। ऐसे में खरीदारों के लिए सोने-चांदी (Gold Silver Rate) खरीदना महंगा हो गया है। धनतेरस-दिवाली (Diwali 2025) पास है, इसलिए इस अवसर पर लोग खूब सोना-चांदी (Sone Chandi Ka Bhav) खरीदने का प्लान कर रहे होंगे। इनकी कीमतें लगातार घटती-बढ़ती है।
सोने चांदी का ताजा भाव –
धातु कैरेट / शुद्धता मूल्य मात्रा
सोना 24 कैरेट 1,21,230 प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 1,21,038 प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 1,14,800 प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 93,960 प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 71,092 प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 ग्रेड 1,80,000 प्रति किलोग्राम
प्रमुख शहरों में गोल्ड का रेट –
शहर 22 कैरेट सोना 24 कैरेट सोना
दिल्ली 1,14,800 1,25,230
मुंबई 1,14,650 1,25,080
चेन्नई 1,11,000 1,25,460
कोलकाता 1,13,900 1,25,460
जयपुर 1,14,800 1,25,230
लखनऊ 1,14,800 1,25,230
चंडीगढ़ 1,14,800 1,25,230
अहमदाबाद 1,14,700 1,25,130
हैदराबाद 1,14,650 1,25,080
इस वजह से महंगा हुआ सोना चांदी –
सोना-चांदी की कीमतों में काफी दिनों से उतार-चढ़ाव विभिन्न कारकों से प्रभावित होते हैं, जैसे वैश्विक सोने की मांग, विभिन्न देशों की मुद्राओं का मूल्य और ब्याज दरें आदि। अमेरिका द्वारा कई देशों पर टैरिफ शुल्क लगाने की वजह से सोने व चांदी की कीमतों को सेपोर्ट मिला है।
सोने चांदी का रेट –
दिल्ली के बाजार (Delhi Gold Rate) में करवाचौथ शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 को गोल्ड की कीमत 1,22,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से कारोबार किया। वहीं चांदी भी प्रति किलो 1,70,000 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी। हालांकि, रोज दिन सोना-चांदी के भाव बदलते रहते हैं।
