UP Gold Rate Today : सोने की कीमत में आए दिन उतार चढाव देखने को मिल जाता है। पिछले काफी समय से सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही थी, आज भी कीमतों में तेजी का ये दौर बरकरार है। अगर आप आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं तो ज्वेलर्स के पास जाने से पहले आज का ताजा भवा जरूर चेक कर लें। आइए जानते हैं 10 ग्राम सोने का क्या रेट है।
अगर आप सोने की खरीदी करने की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है। देशभर में सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। सोने की कीमतों में तेजी आने की वजह से आम लोगों को नुकसान हो रहा है। खबर में जानिये सोने की कीमतों के बारे में पूरी जानकारी।
आज सोने की ये है कीमत-
15 अक्टूबर 2025 को उत्तर प्रदेश के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों (Sone-Chandi Ka Bhav) में हलचल दर्ज की जा रही है। बाजार के खुलते ही 24 कैरेट सोने की दर 1,24,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज की जा रही है। इसके अलावा चांदी की कीमत 1,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही है। अगर आप गोल्ड शॉपिंग करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये बदलाव आपके बजट पर प्रभाव डाल सकते हैं।
22 और 18 कैरेट सोने का दाम-
सिर्फ 24 कैरेट (24 carat gold rate) ही नहीं, बल्कि 22 और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत के बारे में भी जानकारी होने काफी ज्यादा जरूरी है। आज 22 कैरेट सोने का भाव 1,13,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा है। वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price) 93,950 रुपये प्रति 10 ग्राम रही है। शादी-ब्याह या रोजमर्रा की ज्वेलरी के लिए ज्यादातर लोग 22 कैरेट गोल्ड की ही खरीदी करते हैं।
जानिये आपके शहर में सोने का रेट-
आज यूपी में सोने की कीमत (Gold rate today) में तेजी आई है। आज यूपी के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, आगरा समेत अन्य शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत (Sona ka Bhav) 1,24,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।
दिवाली तक इतनी हो सकती है सोने की कीमत-
बाजार के जानकारों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में जो ट्रेंड दिखने को मिल रहा है, उसकी वजह से ये संकेत मिल रहे हैं कि दिवाली (Diwali 2025) तक सोने के दामों में और इजाफा दर्ज किया जा सकता है। फेस्टिव सीजन (Festive Season) में डिमांड बढ़ने की वजह से अक्सर कीमतों में तेजी दर्ज की जाती है। अगर आप निवेश या ज्वेलरी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो समय रहते सही फैसला लेना फायदेमंद रहेगा।