Gold Price : सोने की कीमतों में साल की शुरुआत से ही रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिल रही है। दोनों कीमती धातुओं के रेट आए दिन बढ़ते जा रहे हैं। अब सोने और चांदी के रेट (Gold Rate Today) एक नए शिखर पर जा पहुंचे हैं। साल 2025 में सोने की कीमतों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है। चलिए जानते हैं सोने और चांदी का लेटेस्ट रेट।
सोने और चांदी की बढ़ती कीमतों ने सभी को चौंका दिया है। साल 2025 में सोने और चांदी की कीमतों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली है। पिछले 10 महीने में सोना (Gold Rate Today) लगभग 40000 रुपये प्रति ग्राम महंगा हुआ है। चांदी ने भी लंबी छलांग लगाई है। अब त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है और सोने और चांदी की डिमांड बढ़ने से इसके रेट आने वाले दिनों में और भी बढ़ सकते हैं।
आज सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव-
आज यानी 15 अक्टूबर 2025 उत्तर प्रदेश (UP Gold Price) के सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तगड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। बाजार खुलते ही 24 कैरेट सोने का भाव महंगा होकर 1,24,160 रुपए प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। वहीं चांदी का रेट 1,79,900 प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। अगर आप सोने (Gold Price in Killogram) और चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो बाजार जाने से पहले अपने शहर के लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें।
22 और 18 कैरेट गोल्ड के दाम भी जानें-
आज 15 अक्टूबर 2025 को 18, 22 और 24 कैरेट सोने की कीमतों (24K Gold Price) में तेजी आई है। आज 22 कैरेट सोना 1,13,730 प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। वहीं 18 कैरेट सोना 93,950 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
शहर के हिसाब से रेट में हल्का फर्क-
जानकारी के लिए बता दें कि सोने की कीमतें (Sone ki kemat) हर शहर में एक जैसी नहीं है। देश के अलग-अलग राज्य और शहरों में सोने और चांदी के रेट अलग-अलग हैं। टैक्स मैन्युफैक्चरिंग चार्ज और बाजार के ट्रेड के आधार पर दामों में अंतर देखा जाता है। लखनऊ, नोएडा, (Noida gold rate) अयोध्या, गाजियाबाद, वाराणसी समेत कई जिलों में आज 24 कैरेट सोने का रेट 1,24,300 प्रति 10 ग्राम है।
दिवाली तक बढ़ सकते हैं सोने के भाव-
एक्सपर्ट्स के अनुसार पिछले काफी दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। इससे यह संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले दिनों में भी कीमती (Gold Silver Price) धातुओं में रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिल सकती है। बाजार जानकारों का मानना है कि दिवाली तक सोने के दाम में तगड़ा इजाफा होने का अनुमान है। दरअसल फेस्टिवल सीजन के चलते सोने और चांदी की डिमांड बढ़ने के कारण अक्सर इसकी कीमतों (Gold Price Hike) में तेजी देखने को मिलती है।