DA Hike Update :केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता बहुत महत्वपूर्ण है। कर्मचारियों के महंगाई भत्त को लेकर अब तक रिपोर्ट्स आ रही थी कि महंगाई भत्ते को जीरो कर दिया जाएगा। परंतु, महंगाई भत्ते को लेकर एक और कैलकुलेशन सामने आ रहा है।
कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता बहुत महत्वपूर्ण है। महंगाई भत्ते को लेकर नया अपडेट सामने आया है। कर्मचारियों को फिलहाल 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। हाल ही में सरकार की ओर से महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ौतरी की गई है। एक बार फिर से महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी होगी।
क्या होता है महंगाई भत्ता
आपको बता दें कि कर्मचारियों की बेसिक सैलरी (basic Salary) को दस साल में एक बार तय किया जाता है। इसके बाद दस साल तक हर छह महीने में बढ़ती महंगाई के हिसाब से कर्मचारियों को सैलरी बढ़ौतरी दी जाती है। कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ौतरी के को लेकर फिर से बड़ा अपडेट आया है।
कैसे तय होता है महंगाई भत्ता
कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA Hike) ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आधार पर तय किया जाता है। कर्मचारियों की सैलरी को तय करने के लिए एआईसीपीआई के आंकड़े महत्वपूर्ण होते हैं। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स भारत सरकार के श्रम ब्यूरो की ओर से हर महीने जारी किया जाता है। 12 महीने के औसत आंकड़ों को महंगाई भत्ते के बेस ईयर के साथ कैलकुलेशन करके महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी तय की जाती है।
3 प्रतिशत बढ़ाया गया महंगाई भत्ता
हाल ही में केंद्र सरकार (center Govt) की ओर से तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है। केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में एआईसीपीआई के आंकड़ों के आधार पर बढ़ौतरी की है और यह 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
अब कितना होगा महंगाई भत्ता
7वें वेतन आयोग (7th pay commission) के तहत नियमानुसार यह अंतिम बढ़ौतरी थी। परंतु, अब अनुमान लगाया जा रहा है कि जब तक नए वेतन आयोग को लागू नहीं किया जाता है तब तक महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी को लागू रखा जा सकता है। इससे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में जनवरी 2026 में भी बढ़ौतरी की जा सकती है। हालांकि यहां भी पेंच अड़ता है कि क्या एरियर भी कर्मचारियों को दिया जाएगा और महंगाई भत्ता भी। हालांकि इसपर अंतिम फैसला सरकार ही लेगी। अगर महंगाई भत्ता बढ़ता है तो यह 61 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।
