Gold Silver Price : सोने की कीमतें लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं। वर्तमान में त्योहारों का समय चल रहा है। ऐसे में सोने व चांदी की मांग लगातार बढ़ रही है। बीते दिन पुरे प्रदेश में दिवाली का त्योहार मनाया गया है। दिवाली बीत जाने के बाद भी देश व प्रदेश में सोने की जमकर मांग है। इस बीच सोने की कीमतें सभी का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। आज यानी 22अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में सोने की कीमतों में जबरदस्त बदलाव देखने को मिला है।
उत्तर प्रदेश में सोने की कीमतें सातवें आसमान पर पहुंच गई हैं। आज यानी 22 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के कई शहरों में सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। आज यानी 22 अक्टूबर को वाराणसी (बनारस) में 24 कैरेट सोने के रेट में 2 हजार रुपये से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है। वाराणसी में आज यानी 22 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने की कीमत में 2080 रुपये की बढ़त हुई है। इस बढ़त के बाद यहां पर 24 कैरेट सोने के रेट 1,32,920 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं।
एक ओर जहां सोने की कीमतों (Gold Rate Hike) में तगड़ी बढ़त से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, आज चांदी की कीमत में जो बदलाव हुआ है, उससे लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में आज चांदी की कीमतों में तगड़ी गिरावट देखने को मिली है। यहां के सर्राफा बाजार में आज यानी 22 अक्टूबर को चांदी की कीमत में प्रति किलोग्राम पर 2,000 रुपये की गिरावट हुई है।
त्योहार के समय में सोने व चांदी की कीमतों (Gold And Silver Price) में हो रहे इस उतार-चढ़ाव के चलते सबकी निगाहें बाजार पर टिकी हुई हैं। सोने व चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव दर्ज किया जा रहा है। बीते दिनों सोने की कीमतों में कुछ कटौती हुई थी। हालांकि, अब एक बार फिर सोने की कीमतें बढ़ने लगी हैं। आज मंगलवार यानी 22 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोने की कीमतों में तगड़ा उछाल हुआ है। लखनऊ में सोने की कीमते 2020 प्रति 10 ग्राम तक बढ़ी हैं। राजधानी लखनऊ के अलावा वाराणसी और मेरठ में भी सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।
उत्तर प्रदेश के सर्राफा बाजार में जहां सोने की कीमतें बढ़ी (sone ka bhav) हैं। वहीं, चांदी की कीमतों में 2 हजार रुपये की तगड़ी गिरावट हुई है। ग्राहकों को यह ध्यान रखना चाहिए की सोने की कीमत मेकिंग चार्ज, उत्पाद शुल्क और टैक्स के चलते प्रतिदिन बदलती रहती है।
जानें कितनी हुई 24 कैरेट सोने की कीमत
उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में सोने की अलग कीमतें (gold price today) हैं। हर शहर के सर्राफा बाजार द्वारा यह कीमतें तय की जाती हैं। ऐसे में इन कीमतों में थोड़ा बहुत अंतर होता है। बात करें वाराणसी के सर्राफा बाजार की तो आज यानी 22 अक्टूबर को यहां 24 कैरेट सोने के रेट 2080 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगे हुए हैं। इस बढ़त के साथ यहां पर 24 कैरेट सोने की कीमत 1,32,920 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं, बीते दिन यानी 21 अक्टूबर को वाराणसी में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,30,840 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। 
इसके अलावा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 24 कैरेट सोने के रेट 2020 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़े हैं। इस बढ़त के बाद यहां पर 24 कैरेट सोने के रेट 1,32,520 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। वहीं, मेरठ में आज यानी 24 कैरेट सोने के रेट 1,32,530 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं।
जानें 22 व 18 कैरेट सोने के ताजा भाव 
उत्तर प्रदेश में 24 कैरेट सोने के साथ-साथ (latest gold price) 22 व 18 कैरेट सोने की कीमतों में भी बढ़त हुई है। वाराणसी में आज, बुधवार यानी 22 अक्टूबर को 22 कैरेट सोने की कीमत 1900 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ी है। यहां पर 22 कैरेट सोने के रेट 1,21,850 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। वहीं, बीते दिन यह रेट 1,19,950 रुपये प्रति 10 ग्राम रहे हैं। इसके अलावा यहां पर 18 कैरेट सोने के रेट 1560 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़े हैं। इस बढ़त के साथ यहां पर 18 कैरेट सोने की कीमत 99,730 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। 
चांदी की कीमत में आई बढ़ी गिरावट
कुछ दिन पहले जहां चांदी की कीमतें लगातार (silver price today) बढ़ रही थी वहीं, अब चांदी की कीमतों में लगातार कटौती हो रही है। दिवाली के बाद भी चांदी की कीमत में कटौती हुई है। आज यानी 22 अक्टूबर को बाजार खुलते ही चांदी की कीमतों में 2000 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई। इस बड़ी गिरावट के बाद चांदी की कीमत  1,62,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई । वहीं, दिवाली के दिन चांदी की कीमत 1,64,000 रुपये  प्रति किलोग्राम थी। 
लगातार घट रहे चांदी के दाम
इन दिनों चांदी की कीमतों में लगातार (chandi ka bhav) गिरावट दर्ज की जा रही है। वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विजय अग्रवाल का कहना है कि त्योहारों के चलते सोने व चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। इस बीच चांदी की कीमतों में लगातार कटौती हो रही है। चांदी अपने ऑल टाइम हाई लेवल से लगभग 19,000 रुपये नीचे आ गई है।

 
			 
                                 
                              
		 
		 
		 
		