हिमाचल प्रदेश में दुनियाभर से टूरिस्ट आते हैं। मौसम चाहे सर्दियों का हो या फिर गर्मियों का हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशनों में टूरिस्टों का तांता कम नहीं होता है। हिमाचल में एक से एक पॉपुलर हिल स्टेशन हैं। जहां सैलानी आते हैं और घूमते हैं। गर्मियों में हिमाचल में इसलिए भी टूरिस्टों की भीड़ जुट जाती है। क्योंकि यहां गर्मियों में भी ठंड होती है।
हिमाचल प्रदेश के प्रमुख हिल स्टेशन
हिमाचल प्रदेश में टूरिस्ट स्पीति वैली, बसपा वैली, पार्वती घाटी और सांगला वैली घूम सकते हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में टूरिस्ट शिमला, मनाली, चैल और कुल्लू जैसे बेहद सुंदर और पॉपुलर हिल स्टेशनों को घूम सकते हैं। इन स्थानों की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण टूरिस्टों को आकर्षित करते हैं।
राजगुंधा वैली
हिमाचल प्रदेश की राजगुंधा वैली, बरोट और बिलिंग के पास स्थित है। इस वैली को देखने के लिए दुनियाभर से टूरिस्ट आते हैं। राजगुंधा वैली की खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी। यह घाटी हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले में है और इसकी सुंदरता टूरिस्टों के मन और मस्तिष्क में उतर जाती है। यह सुंदर घाटी बरोट से करीब 20 किमी और बिलिंग से करीब 16 किलोमीटर दूर है।
ट्रैकिंग और कैंपिंग का मजा
टूरिस्ट बीर से इस वैली तक ट्रैकिंग कर सकते हैं और इस दौरान यहां के रास्तों में दिखने वाली प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ उठा सकते हैं। अगर आप ट्रैकिंग और कैंपिंग के शौकीन हैं। तो ये वैली आपके लिए बेस्ट है। यहां के ट्रेकिंग मार्ग सुंदरता और रोमांच से भरे होते हैं। जो आपको एक अनूठा अनुभव प्रदान करते हैं।
समुद्र तल से 3 हजार फीट की ऊंचाई
राजगुंधा वैली समुद्र तल से करीब 3 हजार फीट की ऊंचाई पर है। यह घाटी सुंदरता के मामले में किसी जन्नत से कम नहीं है। इस वैली का सफर करने के दौरान आप बर्फ से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, सुंदर घाटियां, हरियाली, जंगल, झील-झरने और नदियां देख सकते हैं।
बर्फबारी का अद्भुत नजारा
जब यहां बर्फबारी होती है, तो इस घाटी की सुंदरता में चार-चांद लग जाते हैं। बर्फबारी के दौरान यहां का नजारा देखते ही बनता है। सफेद बर्फ की चादर से ढकी यह घाटी किसी स्वप्निल दुनिया का अहसास कराती है।
एडवेंचर एक्टिविटी का हब
घूमने के साथ ही आप यहां ट्रैकिंग, कैंपिंग और एडवेंचर एक्टिविटी का मजा ले सकते हैं। यहां के प्राकृतिक रास्ते और कैंपिंग साइट्स एडवेंचर प्रेमियों के लिए स्वर्ग के समान हैं।
आसपास के घूमने लायक स्थान
राजगुंधा वैली के आसपास घूमने के लिए कई सुंदर जगहें मौजूद हैं। बरोट और बिलिंग के अलावा आप बीर-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग का आनंद ले सकते हैं। यहां की हरियाली, पहाड़ और साफ हवा आपको ताजगी का अहसास कराएगी।