sone ka bhav : सोने की बढ़ती कीमतों ने सभी को चौंका दिया है। पिछले काफी दिनों से सोने के रेट आए दिन रिकॉर्ड बना रहे थे। लेकिन अब अचानक दिवाली के बाद सोने व चांदी के भाव में तगड़ी गिरावट आई है। इससे सोना (Gold Rate Today) खरीदारों की मौज हो गई है। वहीं निवेशकों को झटका लगा है। अगर आप आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं तो आज का ताजा भाव जरूर चेक कर लें।
इस साल के जनवरी महीने से ही सोने के भाव में तगड़ा इजाफा देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 10 महीनों में सोने ने लगभग 50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम का रिटर्न दिया है। जनवरी 2025 में 75 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम मिलने वाला सोना अब 1 लाख 25 हजार रुपये से भी ऊपर जा पहुंचा है।
बीते कई दिनों से सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिली है। लेकिन दिवाली के बाद अचानक सोने में गिरावट दर्ज की जा रही है। सोने और चांदी के दामों में शुक्रवार को एक बार फिर से बड़ा बदलाव देखने को मिला है। उदयपुर सर्राफा बाजार में आज चांदी के भाव में लगभग 12,000 और सोने के भाव में 4,000 तक की भारी गिरावट आई है। सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में आई इस गिरावट के बाद ग्राहकों की मौज हो गई है।
सोने व चांदी का ताजा भाव –
वहीं सर्राफा व्यापारियों में चिंता का माहौल भी देखा गया है। उदयपुर सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक आज यानी शुक्रवार 24 अक्टूबर 2025, को शुद्ध चांदी का भाव (Silver Rate Today) 1,52,750 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 18 कैरेट की चांदी की कीमत (Silver Price) 1,51,500 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है। सोने के भाव की बात करें तो 24 कैरेट सोने का भाव 1,27,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। इसके अलावा जेवराती सोने का भाव 1,21,920 और 22 कैरेट सोने का भाव 1,16,840 प्रति 10 ग्राम जीएसटी (GST) सहित रहा है।
12 हजार रुपये सस्ती हुई चांदी –
पिछले काफी दिनों से चांदी की कीमतों (Chandi ka Bhav) में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही थी। लेकिन गुरुवार को जहां चांदी का भाव 1,64,000 प्रति किलोग्राम रहा था, वहीं सोने की कीमत 1,31,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी यानी चांदी के भाव में आज 12,000 की भारी गिरावट आई है और सोने में 4,000 की गिरावट दर्ज की गई है। व्यापारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होने और वैश्विक बाजार में सोने-चांदी की मांग घटने से स्थानीय बाजार पर सीधा असर पड़ा है।
सोने व चांदी में गिरावट के बाद ग्राहक खुश –
सोने और चांदी के भाव में अचानक आई गिरावट से ग्राहकों को राहत मिली है। कई लोगों ने अब आगामी शादी सीजन को देखते हुए खरीदारी शुरू कर दी है। ज्वेलर्स का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में कीमतें स्थिर रहीं तो सोने और चांदी (Gold Silver Rate) की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
सर्राफा बाजार के जानकारों के अनुसार, फिलहाल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक मंदी और ब्याज दरों में संभावित कटौती को लेकर निवेशकों में अनिश्चितता बनी हुई है। ऐसे में आने वाले कुछ दिनों तक सोने-चांदी के भावों (Sone Chandi Ka Bhav) में और भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
