Sone chandi Ka taja Bhav : सोने और चांदी की कीमतों में काफी दिनों से उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले 10 महीनों में सोने और चांदी ने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। इनके रेट रिकॉर्ड हाई पर जा पहुंचे हैं। लेकिन दिवाली के जाने के बाद सोने और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में अगर आप आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं तो बाजार जाने से पहले अपने शहर के लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें।
भारत में सोने चांदी का भाव चर्चा का विषय बना हुआ है। पिछले कुछ सालों के आंकड़े पर नजर डालें तो सोने और चांदी की कीमतों में तगड़ा उछाल आया है। पिछले 10 महीनों में सोना (Gold rate) लगभग 45 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा महंगा हुआ है। वहीं चांदी की कीमत (Silver Price) की बात करें तो इसमें 80 हजार रुपये का उछाल देखने को मिला है।
भारत में सोने और चांदी की कीमतों में हाल के दिनों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। लंबे समय तक दाम बढ़ने के बाद अब कई दिनों से दोनों कीमती धातुओं के रेट टूट रहे हैं। सोने और चांदी के भाव में गिरावट का सिलसिला जारी है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA Gold Silver Rate Update) के मुताबिक शुक्रवार को बाजार क्लोज होने तक सोना और चांदी दोनों के रेट नीचे आए।
सोने चांदी का ताजा रेट –
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, 25 अक्टूबर 2025 को 24 कैरेट सोना (24 carat gold rate) कम होकर 1,21,518 प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, चांदी की कीमत 1,47,033 प्रति किलोग्राम पर आ गई है। शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहने की वजह से यही रेट 26 अक्टूबर तक मान्य रहेंगे।
धातु कैरेट सोने-चांदी का भाव
सोना 24 कैरेट 1,21,518 प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 1,21,031 प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 1,11,310 प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 91,139 प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 71,088 प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 शुद्धता 1,47,033 प्रति किलोग्राम
शहर 24 कैरेट सोना 22 कैरेट सोना
दिल्ली 1,21,518 1,14,140
अहमदाबाद 1,24,410 1,14,040
अयोध्या 1,24,510 1,14,140
बैंगलोर 1,24,360 1,13,990
भोपाल 1,24,410 1,14,040
गाजियाबाद 1,24,510 1,14,140
अमृतसर 1,24,510 1,14,140
कोलकाता 1,24,360 1,13,990
चंडीगढ़ 1,24,510 1,14,140
पुणे 1,24,360 1,13,990
शहर चांदी का भाव
लखनऊ 1,55,000
दिल्ली 1,56,000
पटना 1,56,000
पुणे 1,55,000
नॉर्थ वेस्ट दिल्ली 1,60,512
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव –
विदेशी बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को स्पॉट गोल्ड 0.93% सस्ता होकर $4,087.55 प्रति औंस पर आ गया है। वहीं, स्पॉट सिल्वर 1.66 डॉलर घटकर $48.12 प्रति औंस रह गया है। कॉमेक्स मार्केट में दिसंबर डिलीवरी वाला गोल्ड फ्यूचर (gold future rate) 0.50% सस्ता हुआ है जिसके बाद यह $4,124.99 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है और चांदी का फ्यूचर (silver future rate) 1.06% कम होकर $48.19 प्रति औंस पर पहुंच गया है।
MCX पर सोने व चांदी का रेट –
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX Gold Silver rate) पर भी सोने-चांदी के रेट टूटकर नीचे आ गए हैं। वहीं दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 1,22,995प्रति 10 ग्राम हो गई है, जिसमें 0.89% की गिरावट आई है। फरवरी 2026 की डिलीवरी वाला कॉन्ट्रैक्ट 1,24,200 प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ है। चांदी (Silver Price) के दिसंबर अनुबंधों में 2,683 रुपये सस्ती हुई है और यह 1,45,829 प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।
एक्सपर्ट्स की राय –
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी का कहना है कि बाजार में लगातार बढ़त के बाद अब तकनीकी सुधार देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह से दिवाली के बाद सोने और चांदी (GOld Silver rate) की मांग में कमी आने से दोनों ही कीमती धातुओं के रेट अचानक गिर गए हैं। उन्होंने बताया कि अमेरिका-चीन के बीच व्यापार वार्ता में प्रगति और डॉलर की मजबूती के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतें कमजोर पड़ी हैं। निवेशकों ने हाल की तेजी के बाद मुनाफावसूली की है।
