8th Central Pay New update : आठवें वेतन आयोग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, देश के एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स लंबे समय से नये वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में सरकार ने टर्म ऑफ रेफरेंस यानी TOR को मंजूरी दे दी है। हाल ही में सामने आई ताजा रिपोर्ट में पता चला गया है कि कर्मचारियों की बेसिक सैलरी (Basic Salary Hike) में कितनी बढ़ौतरी होगी और इसे कब से लागू किया जाएगा। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं –
सरकारी कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए सरकार हर 10 साल में नया पे कमीशन लागू करती है। आखिरी बार सरकार ने साल 2014 में 7वें वेतन आयोग का गठन किया था। इसकी सिफारिशें साल 2016 में शुरू हुई। 7वें वेतन आयोग में कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में तगड़ा उछाल आया।
अब सरकार जल्द ही 8वां वेतन आयोग (8th Central Pay Commission) लागू करने वाली है। इस नए वेतन आयोग का लाभ भारत देश के 1 करोड़ से अधिक सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा। बता दें कि केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग की औपचारिक शुरुआत का रास्ता साफ कर दिया है। कैबिनेट ने इसके टर्म ऑफ रेफरेंस (Terms of Reference) यानी काम करने के नियम और दायरे को मंजूरी दे दी है। इसका मतलब है कि अब आयोग वेतन, भत्तों और पेंशन की पूरी समीक्षा शुरू करेगा।बता दें कि टर्म ऑफ रेफरेंस (ToR) वो दस्तावेज होता है, जो बताता है कि वेतन आयोग को कौन-कौन से मुद्दों पर काम किया करना है। आयोग अब
मौजूदा वेतन का स्ट्रक्चर कितना उचित है?
महंगाई और आर्थिक हालात को देखते हुए क्या बदलाव जरूरी हैं?
भविष्य में कर्मचारियों को कितना वेतन मिलना चाहिए और कितनी पेंशन।
सरकारी और निजी क्षेत्र के वेतन की तुलना होगी, ताकि एक समानता लाई जा सके।
कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग?
हाल ही में सामने आई ताजा रिपोर्ट के अनुसार 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission Update) की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू हो सकती हैं। सरकार के मुताबिक, 8वां वेतन आयोग तीन सदस्यों का एक अस्थायी निकाय होगा, जिसमें एक चेयरपर्सन, एक पार्ट-टाइम मेंबर और एक सचिव होगा। यह आयोग 18 महीनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगा।
जरूरत पड़ने पर यह बीच में अंतरिम रिपोर्ट भी दे सकता है। इस आयोग का फायदा केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों, रक्षा बलों, रेलवे कर्मचारियों, केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों (CAPF) और स्वायत्त संस्थानों के कर्मचारियों को मिलेगा। इसके अलावा, पहले से सेवानिवृत्त सरकारी पेंशनभोगियों की पेंशन में भी संशोधन किया जाएगा।
बेसिक सैलरी में किनती होगी बढ़ौतरी –
बता दें कि जब भी नया वेतन आयोग लागू होता है तो कर्मचारियों के मूल वेतन (basic pay) में बढ़ौतरी की जाती है। पिछली बार 7वें वेतन आयोग ने 2.57 के फिटमेंट फैक्टर (fitment factor Update) से वेतन तय किया था। इस बार कर्मचारियों की उम्मीद है कि यह अनुपात थोड़ा और बढ़ेगा, जिससे उनकी बेसिक सैलरी में तगड़ी बढ़ौतरी होगी।
