Gold Silver Rate : दिवाली के लगभग 9 दिन बीत चुके हैं और अब भी सोने की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। दिवाली के बाद से सोने के दाम में लगातार कमी देखने को मिल रही है। सोने की कीमतों में इस ताबड़तोड़ गिरावट के बाद सोने के रेट आसमान से जमीन पर आ गए हैं। अगर आप भी इन दिनों सोना (Gold Rate Down) खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि सर्राफा बाजार में सोने के दाम क्या चल रहे हैं।
अब इस साल सोने की कीमतों में ताबड़तोड़ उछाल के बाद सोने के दाम में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। दिवाली के बाद से सिर्फ कुछ ही दिनों में सोने की कीमतों में करीब 10 हजार रुपये की गिरावट आ चुकी है। फेस्टिवल सीजन में सोने के दाम लगातार कम होने के चलते सोना (Gold Silver Rate ) खरीददारो के पास सोना खरीदने का सुनहरा मौका हो सकता है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि सोने के भाव क्या चल रहे हैं।
MCX पर कितने बढ़े सोने के भाव
21 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने के दाम (24 carat gold price) 1,30,580 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रहे थे, जोकि बीते दिनों 28 अक्टूबर तक सोने की कीमतें कम होकर 1,20,820 रुपए रह गई हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो एक सप्ताह में सोना 10,000 रुपए कम हो चुका है।
अब सोने की कीमतों में गिरावट के बाद एक लाख 33 हजार के करीब प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुके 24 कैरेट सोने के भाव अब MCX पर सेाना (MCX Gold Rate) एक लाख 18 हजार 427 रुपये पर आ गया हैं। वहीं, 24 कैरेट सोने के IBJA पर सोने के दाम एक लाख 19 हजार 164 रुपये प्रति 10 ग्राम तक रह गए हैं। हालांकि, ट्रेडरों के मुताबिक अगर ग्लोबल मार्केट में टेंशन बढ़ती है तो सोने की कीमतें एक बार फिर बढ़ सकती हैं।
पिछले सात दिनों में कितना गिरा सोना
पिछले सात दिनों के आंकड़ों पर गौर करें तो 21 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने के दाम (Gold Rate Updates) 1,30,580 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रहे थे। वहीं, 22 अक्टूबर को सोना 1,25,890 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। इसके अलावा 23 अक्टूबर को सोने का भाव 1,25,080 रुपए प्रति दस ग्राम पर चल रहा है।
वहीं, 24 अक्टूबर को 1,24,370 रुपए, जबकि 25 और 26 अक्टूबर को कीमतें (Gold Rate In Week) 1,25,620 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रही है। इसके बाद 27 अक्टूबर को सोने की कीमतें गिरकर 1,23,280 रुपए पर अ गई है। वहीं, 28 अक्टूबर को इसमें 2460 रुपये की तगड़ी गिरावट रिकॉर्ड की गई और भाव कम होकर 1,22,665 रुपए तक जा पहुंचा है।
क्यों आई सोने में गिरावट
जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार (Gold Rate In International market) में डॉलर के मजबूत होने और अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड बढ़ने के चलते सोने की कीमतों में नरमी देखी जा रही है। इसके साथ ही निवेशकों का रुझान इक्विटी और क्रिप्टोकरेंसी की तरफ बढ़ा है, जिससे कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। अभी वर्तमान में निवेशक सतर्क हैं और आगामी दिनों में सोने की दिशा अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संकेतकों पर डिपेंड करेगी।
कितने गिरे चांदी के दाम
गोल्ड के बाद अब चांदी के दाम (Silver Prices) में भी एक सप्ताह में भारी गिरावट देखी गई है। सुत्रो के मुताबिक एक सप्ताह पहले 21 अक्टूबर को चांदी की कीमत एक लाख 64 हजार रुपये प्रति किलो पर बनी हुई थी। वहीं, 22 अक्टूबर को चांदी 1,60,000 रुपए प्रति किलो पर चल रही है।
वहीं, 23 अक्टूबर को 1,59,000 रुपए, जबकि 24 से 27 अक्टूबर तक लगातार 1,55,000 रुपए प्रति किलो पर रही है। बीते दिनों तक चांदी की कीमत (Chandi ke Rate) एक लाख 51 हजार रुपये प्रति किलो पर आ गई है। इस हिसाब से एक सप्ताह के भीतर चांदी 13 हजार रुपये किलो सस्ती हो गई।
